फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa: Pramod Sawant sworn in on March 28, will take over the reins of Chief Minister for the second time in a row, PM Modi will be present

गोवा : प्रमोद सावंत को शपथ 28 मार्च को, लगातार दूसरी बार संभालेंगे मुख्यमंत्री पद की बागडोर, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

Tue, 22 Mar 2022 02:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पणजी
पीटीआई, पणजी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 22 Mar 2022 02:12 PM IST
सार

गोवा के हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा को 20 सीटें मिली हैं। उसे बहुमत के लिए मात्र एक सदस्य का समर्थन चाहिए। सावंत ने एमजीपी के दो विधायकों के समर्थन से लगातार  दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। 

विज्ञापन
Goa: Pramod Sawant sworn in on March 28, will take over the reins of Chief Minister for the second time in a row, PM Modi will be present
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : twitter/DrPramodPSawant

विस्तार

गोवा में भाजपा नेता व तीसरी बार विधायक चुने गए प्रमोद सावंत 28 मार्च को राज्य में दूसरी बार सीएम पद की बागडोर संभालेंगे। इसी दिन उन्हें राज्य के सीएम पद की शपथ दिलाई जाएगी। वह लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खासतौर से शामिल होंगे।

विज्ञापन


सावंत ने मंगलवार को पणजी में पत्रकारों को बताया कि शपथ समारोह डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 28 मार्च को सुबह 11 बजे होगा। इसमें पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सात भाजपा शासित राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


भाजपा पहले ही गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को 25 विधायकों के समर्थन का पत्र सौंप चुकी है। राज्यपाल ने उन्हें राज्य में अगली सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। तीन बार के विधायक सावंत गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ लेंगे। सोमवार को उन्हें सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमजीपी के दो विधायकों व तीन निर्दलीय का समर्थन
गोवा के हाल ही में हुए चुनाव में भाजपा को 20 सीटें मिली हैं। उसे बहुमत के लिए मात्र एक सदस्य का समर्थन चाहिए। सावंत ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के दो विधायकों के समर्थन से लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया है। उनके साथ तीन निर्दलीय विधायक भी हैं। 


आयुर्वेद चिकित्सक हैं सावंत
48 वर्षीय सावंत उत्तरी गोवा के सांकलिम से विधायक हैं। 2017 में जब मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई तो उन्हें विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने पर्रिकर की मृत्यु के बाद मार्च 2019 में पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सावंत पेशे से आयुर्वेद चिकित्सक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed