फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa police arrested two women and a man for filing fake complaints against various people

Goa: दुष्कर्म के झूठे मामले दर्ज कराकर करते थे उगाही, गोवा पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को किया गिरफ्तार

Tue, 29 Aug 2023 10:09 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 29 Aug 2023 10:09 AM IST
सार

पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि जांच के दौरान मालूम चला कि तीनों ने गोवा और गुजरात में विभिन्न लोगों के खिलाफ कई रेप के मामले दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Goa police arrested two women and a man for filing fake complaints against various people
हथकड़ी डेमो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गोवा पुलिस ने गुजरात की रहने वाली दो महिला और उनके एक पुरुष साथी को झुठे रेप केस के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि तीनों मिलकर एक व्यक्ति को झुठे केस में फंसाकर उससे पैसे ठगने की कोशिश कर रहे थे। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने बताया कि जांच के दौरान मालूम चला कि तीनों ने गोवा और गुजरात में विभिन्न लोगों के खिलाफ कई रेप के मामले दर्ज कराए हैं। गुजरात के एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों ही महिला सबसे पहले उससे दोस्ती की और फिर उसे धमकाने लगी। व्यक्ति से जबरन पैसे वसूलने के लिए दोनों ने झूठे आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन


व्यक्ति के शिकायत पर गोवा के कलंगुटे पुलिस ने सोमवार को दोनों महिला और उसके पुरुष साथी को गिरफ्तार किया। ये तीनों ही गुजरात के भावनगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला में से एक ने 23 अगस्त को गोवा के कोलवाले में रेप केस दर्ज कराई, जिसके बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान पुणे के रहने वाले एक व्यापारी ने भी मामला दर्ज कराया, जिसे फर्जी बलात्कार का मामला दर्ज करने की धमकी देकर आरोपी को 2 लाख रुपये देने के लिए ब्लैकमेल किया गया था। उन्होंने कहा कि महिला आरोपियों ने गोवा में दो रेप केस और कई सारे अन्य राज्यों में मामले दर्ज कराए हैं। गुजरात में एक अन्य रेप मामले में आरोपियों में से ही एक महिला गवाह है। इन मामलों की जानकारी अलग-अलग पुलिस स्टेशनों से प्राप्त की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed