फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa night club fire case Luthra brothers will arrive at Delhi Airport from Thailand tomorrow

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: लूथरा बंधुओं को आज लाया जाएगा भारत, एयरपोर्ट पर उतरते ही पुलिस लेगी हिरासत में

Tue, 16 Dec 2025 12:38 AM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 16 Dec 2025 12:38 AM IST
सार

Goa night club fire case: गोवा अग्निकांड के मुख्य आरोपी सह-मालिकों गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को कल भारत वापस लाया जाएगा। दिल्ली एयरपोर्ट पर गोवा और दिल्ली पुलिस की टीमें मौजूद रहेंगी। इसके बाद उनकी पटियाला हाउस कोर्ट पेशी होगी। 
 

विज्ञापन
Goa night club fire case Luthra brothers will arrive at Delhi Airport from Thailand tomorrow
सौरभ और गौरव लूथरा - फोटो : ANI

विस्तार

गोवा के नाइट क्लब में आग लगने की घटना के बाद देश छोड़कर फरार हुए लुथरा बंधुओं को मंगलवार को थाईलैंड से दिल्ली लाया जाएगा। गोवा पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीमें दिल्ली एयरपोर्ट पर मौजूद रहेंगी। उन्हें पटियाला हाउस कोर्ट ले जाया जाएगा, जहां से गोवा पुलिस उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लेगी। बता दें कि 6 दिसंबर की रात बर्च बाय रोमियो लेन नाम के इस नाइट क्लब में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों ने साफ किया कि गोवा पुलिस थाईलैंड नहीं जा रही है, बल्कि दिल्ली में ही केंद्रीय एजेंसियों से लुथरा बंधुओं की कस्टडी ली जाएगी। इसके लिए गोवा पुलिस की एक टीम सोमवार देर रात दिल्ली पहुंची। कस्टडी मिलने के बाद सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को मंगलवार देर रात गोवा लेकर जा सकते हैं। इसके बाद उन्हें अंजुना पुलिस स्टेशन ले जाया जाएगा, जहां उनसे आगे पूछताछ होगी। बुधवार को लूथरा बंधुओं को गोवा पुलिस मापुसा अदालत में पेश कर सकती है। 
विज्ञापन

 
प्रत्यर्पण की औपचारिकताएं पूरी
थाईलैंड से लूथरा बंधुओं के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय अधिकारियों ने थाई पक्ष को सभी जरूरी दस्तावेज सौंप दिए हैं। इसमें पासपोर्ट रद्द होने के बाद जारी किए गए आपातकालीन प्रमाण पत्र भी शामिल हैं। ज्यादातर कानूनी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। थाई इमिग्रेशन अधिकारी भारतीय एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में हैं। अब मामला बैंकॉक की एक स्थानीय अदालत में अंतिम कानूनी समीक्षा के लिए रखा जाएगा, जो थाई कानून के तहत निर्वासन से पहले जरूरी प्रक्रिया है। थाई पुलिस ने भारत के अनुरोध पर फुकेट के एक रिसॉर्ट से दोनों भाइयों को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदूषण-कोहरे का डबल अटैक: दिसंबर में दूसरी बार हुई इतनी खराब हवा, कई इलाकों में AQI आपात स्तर के करीब

एक नजर पूरे घटनाक्रम पर
गौरतलब है कि ये पूरी घटना तब की है, जब बीते छह दिसंबर की रात, अरपोरा स्थित बिर्च क्लब में अचानक आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच पर्यटक और 20 कर्मचारी की मौत हुई। क्लब के मालिक गौरव और सौरभ लूथरा हैं। गोवा सरकार और पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और सभी कानूनी कार्रवाई तेज और सख्ती से पूरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed