{"_id":"628df3dcd6a52776e33f2d53","slug":"goa-news-thieves-leave-love-note-after-stealing-goods-worth-20-lakhs-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa News: चोर ने घर से चुराया 20 लाख का सामान, टीवी स्क्रीन पर I LOVE YOU लिख हुआ फरार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa News: चोर ने घर से चुराया 20 लाख का सामान, टीवी स्क्रीन पर I LOVE YOU लिख हुआ फरार
Wed, 25 May 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 25 May 2022 02:46 PM IST
सार
मकान मालिक ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर पर टीवी स्क्रीन पर मार्कर से "आई लव यू" लिखा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में एक घर से चोरी का मामला सामने आया है। यहां चोर ने 20 लाख से ज्यादा के सामान की चोरी की। खास बात यह है कि चोर घर पर "आई लव यू" लिखकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया मामला दक्षिणी गोवा के मडगांव का है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक असीब दो दिन की छुट्टी पर कहीं बाहर गया हुआ था। जब वह मंगलवार को वापस लौटा तो उसके घर में तोड़फोड़ हुई मिली। इसके बाद उसने सामान की जांच की तो पता चला कि करीब 20 लाख के सोने-चांदी का आभूषण और डेढ़ लाख की नकदी घर पर नहीं थी। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
मकान मालिक ने अपनी शिकायत में बताया कि चोरों ने उसके घर पर टीवी स्क्रीन पर मार्कर से "आई लव यू" लिखा था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन