फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rave Party in Goa News: Goa minister Michael Lobo says rave parties happening in private villas in the coastal belt during Covid19 pandemic

कोविड-19 के दौरान भी गोवा में होती रहीं रेव पार्टियां, मंत्री ने किया खुलासा

Tue, 18 Aug 2020 10:12 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: देव कश्यप Updated Tue, 18 Aug 2020 10:12 AM IST
विज्ञापन
Rave Party in Goa News: Goa minister Michael Lobo says rave parties happening in private villas in the coastal belt during Covid19 pandemic
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Twitter

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच गोवा के मंत्री और भाजपा विधायक माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान भी राज्य में रेव पार्टियां होती रही हैं। माइकल ने कहा कि राज्य के तटीय इलाकों के निजी विला में रैव पार्टियां होती रही हैं, जहां ड्रग्स का सेवन किया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक दिन पहले इसी तरह की पार्टी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था। मंत्री माइकल लोबो, जो तटीय कैलंगुट निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, 15 अगस्त की रात वेगाटोर में मारे गए छापे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन



लोबो ने कहा कि इस तरह की पार्टियां जन्मदिन उत्सव या किसी अन्य कार्यक्रम के नाम पर होती हैं, जहां ड्रग्स का सेवन किया जाता है। लोबो ने कहा कि "गेस्ट हाउस, रिसॉर्ट्स आम जनता के लिए बंद हैं, लेकिन जन्मदिन उत्सव या कुछ अन्य कार्यों के लिए महामारी के दौरान भी रेव पार्टियों का आयोजन किया जाता है।" उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खतरे को रोकने के लिए और सख्ती करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 15 अगस्त की रात एक विला में चल रही रेव पार्टी से 23 लोग गिरफ्तार किए गए थे। इनमें तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं। गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तरी गोवा में स्थित वेगाटोर के एक विला में चल रहे रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था और करीब नौ लाख रुपये का ड्रग्स भी बरामद किया गया था।


एसपी (क्राइम ब्रांच) शोभित सक्सेना के मुताबिक, कोविड-19 महामारी के दौरान सार्वजनिक स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के अभियान के तहत यह छापेमारी की गई। एसपी ने यह भी कहा कि ‘गहराई से तलाशी लेने पर कोकीन, एमडीएमए, एक्सटेसी की गोलियां और चरस जैसे ड्रग्स भारी मात्रा में बरामद किए गए जिनकी कीमत नौ लाख रुपये से अधिक होगी। आरोपियों में तीन विदेशी महिलाएं भी शामिल हैं।’

एसपी ने अपने बयान में आगे बताया कि 'लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने और मादक पदार्थों के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed