बिजली पर बहस: सत्येंद्र जैन से बहस के लिए तैयार गोवा के ऊर्जा मंत्री, बोले- उनके सवालों का इंतजार
गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल ने दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन से होने वाली बहस पर कहा कि दोनों को देना होगा एक दूसरे के सवालों का जबाब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के चार राज्यों में आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने हैं और फ्री बिजली के अलावा 24 घंटे बिजली का मुद्दा गरम है। आम आदमी पार्टी दिल्ली के फ्री बिजली और 24 घंटे बिजली के मुद्दे को हर राज्य में प्रयोग कर रही है। अगले साल गोवा में विधानसभा चुनाव होने हैं, जहां आम आदमी पार्टी भी मैदान में उतर रही है। इसी मुद्दे को लेकर सोमवार (26 जुलाई) को दोपहर तीन बजे दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन और गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल के बीच बहस होने वाली है। इस बहस पर गोवा के ऊर्जा मंत्री ने कहा, 'चूंकि मैं ऊर्जा मंत्री हूं, वहां (दिल्ली) से मेरे समकक्ष को आना है और जो कुछ भी वे पूछना चाहते हैं, पूछ सकते हैं।'
कैबराल ने आगे कहा कि यह सवाल-जवाब 26 जुलाई को दोपहर तीन बजे होगा। मैं उनके सवालों का इंतजार करूंगा और जवाब दूंगा। साथ ही मैं जो सवाल करूंगा, उसका उन्हें जवाब देना होगा।'
भाजापा पर लगाया आरोपAs I'm Power Minister, my counterpart from there has to come & ask whatever he wants. It'll be on 26th July at 3 pm. We'll wait for him to ask, I'll answer. He'll have to answer what I ask: Goa Power Min Nilesh Cabral on Delhi Power Min Satyendar Jain's 'power debate' challenge pic.twitter.com/YA0IXqmAuk
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 24, 2021
बता दें, सत्येंद्र जैन ने कुछ दिन पहले ही ट्वीट कर बहस के लिए गोवा जाने की घोषणा की थी। जैन ने कहा था कि जब से दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गोवा के हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया है, तब से ही भाजापा झूठ फैला रही है।
रविवार को गोवा जाएंगे सत्येंद्र जैन
जैन ने कहा कि वह रविवार (25 जुलाई) को गोवा जाएंगे। जैन ने बताया कि नीलेश कैबराल ने 26 जुलाई को बहस के लिए आमंत्रित किया है। इसकी जानकारी ट्वीट कर दे दी गई है। उल्लेखनीय है कि गोवा के एक टीवी न्यूज चैनल ने बीते मंगलवार ( 20 जुलाई) को ट्वीट कर जानकारी दी कि गोवा के ऊर्जा मंत्री नीलेश कैबराल कह रहे हैं कि अगर आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा दिल्ली के ऊर्जा मंत्री होते, तो वे आमने-सामने बहस के लिए बैठते, मैं चड्ढा के साथ नहीं बैठना चाहता। नीलेश कैबराल के इस बयान का दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर जवाब दिया।