फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Election 2022 Sanjay Raut Slams Congress Party pre poll alliance plan TMC GFP Aap Candidates List Latest News Update

Goa Election 2022: संजय राउत बोले- गठबंधन के शिवसेना के प्रस्ताव पर कांग्रेस ने नहीं दिखाई दिलचस्पी, भाजपा जीती तो वही जिम्मेदार

Fri, 21 Jan 2022 06:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 21 Jan 2022 06:22 PM IST
सार

राउत ने यह भी कहा कि अगर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं तो शिवसेना उनका समर्थन करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
Goa Election 2022 Sanjay Raut Slams Congress Party pre poll alliance plan TMC GFP Aap Candidates List Latest News Update
संजय राउत - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। राउत ने दावा किया कि शिवसेना ने कांग्रेस के सामने गोवा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के साथ मिलकर चुनाव पूर्व गठबंधन बनाने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पार्टी ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की इस बात से इत्तफाक रखते हैं कि अगर गोवा में भाजपा चुनाव जीतकर एक बार फिर सरकार बनाने में कामयाब रहती है तो इसके लिए कांग्रेस जिम्मेदार होगी।

विज्ञापन


राउत गोवा में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए शिवसेना की नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करने के बाद संवाददाताओं से मुखातिब हुए थे। गोवा में शिवसेना शरद पवार की एनसीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले, तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा था कि अगर कांग्रेस गोवा में भाजपा को सत्ता से बेदखल करने में नाकाम रहती है तो पार्टी के राज्य प्रभारी पी चिदंबरम को हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए।
विज्ञापन


राउत ने यह भी कहा कि अगर गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ते हैं तो शिवसेना उनका समर्थन करने के लिए तैयार है। उत्पल ने गोवा की पणजी सीट से चुनाव मैदान में उतरने में इच्छा जताई थी, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिओलिम क्षेत्र के विधायक ने इस्तीफा दिया
इस बीच गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के विधायक विनोद पालीनकर ने पार्टी और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। सिओलिम सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे पालीनकर ने दिन में अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को सौंपा। चुनाव से पहले सदन की सदस्यता छोड़ने वाले जयेश सालगांवकर के बाद वह जीएफपी के दूसरे विधायक हैं।

एमजीपी ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
वहीं, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने दस उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी प्रमुख दीपक धवलीकर और उनके भाई सुदीन धवलीकर का नाम सूची में शामिल है। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए एमजीपी ने तृणमूल कांग्रेस पार्टी के साथ गठबंधन किया है। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार, दीपक धवलीकर प्रियोल निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जबकि उनके भाई सुदीन, मरकाइम सीट से किस्मत आजमाएंगे। सुदीन फिलहाल मरकाइम से विधायक हैं।

हाल में एमजीपी में शामिल हुए भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण जंते मयेम से चुनाव लड़ेंगे, जबकि गोवा में खनन की बहाली के लिए लड़ने वाले मजदूर नेता बालाजी गौंस सांवोर्डेम से किस्मत आजमाएंगे। अन्य उम्मीदवारों में जीत अरोलकर (मॉन्दरम निर्वाचन क्षेत्र), राजन कोरगांवकर (पेरनेम), नरेश सावल (बिचोलिम), विश्वेश प्रभु (वालपोई), डॉ केतन भाटीकर (पोंडा) और संकेत नायक मुले (शिरोदा) शामिल हैं।


कांग्रेस ने पांच और उम्मीदवारों की घोषणा की
इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने 14 फरवरी को गोवा में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को पांच और प्रत्याशियों की सूची जारी की। इसके साथ ही पार्टी अब तक 36 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। पणजी से एकवीस गोम्स, सिरोडा से तुकाराम बोरकर और वास्को डा गामा सीट से जोस लुइस कार्लोस अल्मीडा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा, बेनौलिम सीट से एंथनी डायस और कुर्कोरेम सीट से अमित पाटकर कांग्रेस प्रत्याशी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed