{"_id":"61feba4fbaf8a11a253597ec","slug":"goa-election-2022-pm-modi-to-address-rally-in-goa-virtually-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa Election 2022 : पीएम मोदी की गोवा वर्चुअल रैली निरस्त, लता मंगेशकर के निधन के चलते लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa Election 2022 : पीएम मोदी की गोवा वर्चुअल रैली निरस्त, लता मंगेशकर के निधन के चलते लिया फैसला
Sun, 06 Feb 2022 12:53 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: कुमार संभव
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:53 PM IST
सार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन और उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर भाजपा ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छह फरवरी को शाम 4:30 बजे होने वाली वर्चुअल रैली को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
लता मंगेशकर के निधन और उनके सम्मान में दो दिन के राष्ट्रीय शोक के मद्देनजर भाजपा ने यह फैसला किया है। यह जानकारी भाजपा की राष्ट्रीय इकाई ने दी। पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं और उत्तरी गोवा जिले की 20 विधानसभा सीटों की जनता को संबोधित करने वाले थे।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बड़ी चुनावी रैलियों पर रोक लगा रखी है। हालांकि, छोटी जनसभाओं को अनुमति दे दी गई है। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस रैली का प्रसारण 20 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी स्क्रीन्स के माध्यम से किया जाना था। सभी जगहों पर भाजपा नेताओं के अलावा 500 लोग रैली में शामिल होने वाले थे। गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा।
विज्ञापन