फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM says his statement about migrant labourers and crime was twisted, expresses regret

Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत बोले- प्रवासी मजदूरों पर दिए मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया

Thu, 04 May 2023 03:12 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 04 May 2023 03:12 AM IST
सार

जद (यू) के एक नेता ने सावंत के खिलाफ बुधवार को पटना में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि सावंत ने कथित तौर पर कहा कि गोवा में 90 फीसदी अपराध उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों ने किए हैं।
 

विज्ञापन
Goa CM says his statement about migrant labourers and crime was twisted, expresses regret
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बुधवार को कहा कि राज्य में अपराध के लिए प्रवासी मजदूरों के जिम्मेदार होने संबंधी उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर किसी राज्य या किसी राज्य के मजदूरों को इससे चोट पहुंची है तो उन्हें इसका अफसोस है।

विज्ञापन


जद (यू) के एक नेता ने सावंत के खिलाफ बुधवार को पटना में एक मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि सावंत ने कथित तौर पर कहा कि गोवा में 90 फीसदी अपराध उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रवासी मजदूरों ने किए हैं।
विज्ञापन


सावंत ने दावा करते हुए कहा कि उन्होंने एक मई को मजदूर दिवस के दौरान कोंकणी में बात की थी। इस अवसर पर उन्होंने सभी राज्यों के मजदूरों को सम्मानित किया। कोंकणी में उनके भाषण को कुछ राजनेताओं ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उन्होंने कहा कि जो लोग उनके भाषण के बारे में बोल रहे हैं, उन्हें वीडियो देखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर जाने-अनजाने किसी राज्य के मजदूरों को चोट पहुंची है तो मैं खेद प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि देशभर से मजदूर गोवा आते हैं और राज्य सरकार ने उनके लिए श्रम कार्ड अनिवार्य कर दिया है ताकि उन्हें कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि ये कार्ड गोवा में अपराध करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में भी मदद करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed