फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant says voters would not allow outsider parties like TMC AAP to use it for political experiments ahead of Assembly Election in February 2022

सीएम सावंत बोले: बाहरी पार्टियों को गोवा का इस्तेमाल 'राजनीतिक प्रयोगों की लैब' की तरह करने की अनुमति नहीं देगी जनता

Fri, 31 Dec 2021 06:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Dec 2021 06:03 PM IST
सार

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत अपने पैतृक गांव में एक जनसभा को संबोधित कर किया। यहां उन्होंने भरोसा जताया कि राज्य की जनता भाजपा को एक बार फिर चुनेगी और बाहरी पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखाएगा।

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant says voters would not allow outsider parties like TMC AAP to use it for political experiments ahead of Assembly Election in February 2022
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत - फोटो : twitter/DrPramodPSawant

विस्तार

गोवा समेत पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव का समय पास आने के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। गोवा में आगामी चुनाव के लिए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम आदमी पार्टी (आप) मजबूत दावेदारी पेश करती नजर आ रही हैं तो भाजपा एक बार फिर से तटीय राज्य में सरकर बनाने के प्रति विश्वस्त है। 

विज्ञापन

राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शुक्रवार को टीएमसी और आप को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्य के मतदाता बाहरी दलों को इस बात की अनुमति नहीं देंगे कि वह यहां आएं और आगामी विधानसभा चुनाव में गोवा का इस्तेमाल अपने राजनीतिक प्रयोगों की लैब को तौर पर करें। सावंत संखालिम विधानसभा में आने वाले अपने पैतृक गांव कोथांबी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन

बांदोडकर, परिकर की विरासत आगे ले जा रहे हैं
यहां से उन्होंने अगले साल फरवरी में निर्धारित विधानसभा चुनावों के लिए अपने चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक रूप से शुरुआत की। उन्होंने कहा कि हम पूर्व दिवंगत मुख्यमंत्रियों दयानंद बांदोडकर, मनोहर परिकर और अन्य नेताओं की विरासत को आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के पूर्व सहयोगी दल महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) पर भी हमला बोला और गंभीर आरोप लगाए।

'एमजीपी ने अपने मूल्यों के साथ समझौता किया'
एमजीपी पर सावंत ने आरोप लगाया कि इसने राज्य के बाहर से आने वाली पार्टी से हाथ मिलाकर अपने मूल्यों के साथ समझौता किया है। एमजीपी ने आगामी चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी के साथ गठबंधन किया है। टीएमसी के अलावा दिल्ली में सत्ताधारी और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी भी चुनावी समीकरण में शामिल है।

विज्ञापन

'हमें अपरिपक्व कहा गया था फिर भी हम जीते थे'
सावंत ने कहा, 'हमारी टीम में हर सदस्य की उम्र 50 वर्ष से कम है। 2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान लोग मुझे और युवा भाजपा समर्थकों को अपरिपक्व कहा गया था। कुछ वरिष्ठ लोग पूछले हैं कि मैं इन अपरिपक्व साथियों के साथ चुनाव कैसे जीत पाया। हमारी टीम में हर व्यक्ति की आयु 50 वर्ष से कम है। लेकिन हम चुनाव जीते।' प्रमोद सावंत संखालिम सीट से दो बार जीत दर्ज कर चुके हैं।

10-14 फरवरी के बीच आयोजित हो सकते हैं चुनाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के लिए केवल 40 दिन का समय बचा है और इनका आयोजन 10 से 14 फरवरी के बीच किया जा सकता है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री होने के तौर पर मुझे अन्य उम्मीदवारों के प्रचार के लिए पूरे राज्य का दौरा करना होगा। हो सरता है कि मैं अपने ही विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदाताओं तक न पहुंच पाऊं। ऐसी स्थिति में पार्टी कार्यकर्ता मतदाताओं से मिलें और उन्हें हमारे कामों के बारे में जागरूक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed