Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CM Pramod Sawant said Congress habit of splitting nation but BJP, RSS always talked about 'Bharat Jodo'

Congress Vs BJP: कांग्रेस की भारत को बांटने की आदत..., गोवा सीएम प्रमोद सावंत ने किया पलटवार

Tue, 13 Sep 2022 12:39 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 12:39 PM IST
सार

प्रमोद सावंत ने कहा, कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने हमेशा भारत जोड़ने की बात की है। इतिहास देखें, कांग्रेस ने आजादी से पहले भारत को विभाजित करके पाकिस्तान बनाया था।

विज्ञापन
Goa CM Pramod Sawant said Congress habit of splitting nation but BJP, RSS always talked about 'Bharat Jodo'
गोवा के सीएम प्रमोद सावंत - फोटो : ANI

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही साथ भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। इस बीच गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सावंत ने कहा, यह भारत जोड़ो यात्रा न होकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा है। 

विज्ञापन


सावंत ने कहा, कांग्रेस को देश को बांटने की आदत है, लेकिन भाजपा और आरएसएस ने हमेशा भारत जोड़ने की बात की है। उन्होंने कहा, हमारे देश के इतिहास को उठाकर देखें, कांग्रेस ने आजादी से पहले भारत को विभाजित करके पाकिस्तान बनाया था। वे आरएसएस की वर्दी जलाकर भाजपा और आरएसएस को निशाना बना रहे हैं और हीनता का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं कांग्रेस की इस नीति की निंदा करता हूं।
विज्ञापन


गोवा सीएम का यह बयान तब आया है जब सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आरएसएस का एक पोस्टर पोस्टर किया था। इसमें आरएसएस के वर्दी को जलते हुए दिखाया गया था। इस पोस्टर के बाद भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस ने किया था पलटवार 

राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने कांग्रेस द्वारा किए गए खाकी शॉर्ट्स की एक जलती तस्वीर के ट्वीट पर पलटवार किया था। आरएसएस के संयुक्त महासचिव मनमोहन वैद्य ने सोमवार को कहा कि वो (कांग्रेस) नफरत के जरिए लोगों को जोड़ना चाहती है, पार्टी की पिछली पीढ़ियों ने भी संघ के लिए नफरत को बरकरार रखा है।  इसके बावजूद संघ हमेशा आगे बढ़ा है, समाज का उसे प्यार मिला है। 


भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट हटाने की मांग
भारतीय जनता पार्टी के संबित पात्रा ने कांग्रेस के ट्वीट पर कहा कि कांग्रेस ने यह ट्वीट भाजपा और आरएसएस को प्रतिनिधित्व करते हुए किया। कांग्रेस ने लोगों को उकसाने के लिए ट्वीट करते हुए शॉर्ट्स को जलते हुए दिखाया है। इनकी भारत जोड़ो यात्रा, आग लगाओ यात्रा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed