फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa CBI not found a single case of corruption in five years News in Hindi

गोवा में राम राज्य?: पांच साल में CBI को नहीं मिला भ्रष्टाचार का एक भी केस, अफसर बोले- यहां हमारी जरूरत नहीं

Thu, 03 Nov 2022 09:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 03 Nov 2022 09:52 AM IST
सार

सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि गोवा में किसी भी भ्रष्ट गतिविधि के बारे में कभी कोई फोन नहीं आया, जिसमें हमारा हस्तक्षेप मांगा गया हो। न जनता से, न मीडिया से कोई शिकायत मिली।

विज्ञापन
Goa CBI not found a single case of corruption in five years News in Hindi
सीबीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोवा सीबीआई के सामने एक अनोखी समस्या आ खड़ी हुई है। दरअसल, यहां चार से पांच अधिकारियों के पास जांच के लिए भ्रष्टाचार के सिर्फ चार से पांच ही मामले हैं। गोवा सीबीआई एसपी आशीष कुमार का कहना है कि पिछले 5 सालों से हमें यहां रिश्वतखोरी या आय से अधिक संपत्ति की एक भी शिकायत नहीं मिली है। इसका साफ मतलब है कि गोवा में कोई भ्रष्टाचार नहीं है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मुझे गोवा में किसी भी भ्रष्ट गतिविधि के बारे में कभी कोई फोन नहीं आया, जिसमें मेरा हस्तक्षेप मांगा गया हो। न जनता से, न मीडिया से कोई शिकायत मिली। उन्होंने कहा, गोवा में कोई भ्रष्टाचार नहीं है और यहां हमारी जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते एक साल में केवल तीन मामले
इससे पहले बुधवार को मीडिया से बात करते हुए एसपी (सीबीआई) आशीष कुमार ने कहा था पिछले एक साल में हमने केवल तीन मामले दर्ज किए हैं। इसमें दो मामले केनरा बैंक के भीतर ऋण धोखाधड़ी से जुड़े हैं और एक मामला आय से अधिक संपत्ति का है। पिछले चार वर्षों में हमें रिश्वत की एक भी शिकायत नहीं मिली है, आखिरी शिकायत 2018 में आई थी। ऐसे में हम कह सकते हैं कि गोवा में राम राज्य आ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed