{"_id":"63ce200443fa3b2a1f1a823f","slug":"goa-blast-in-mapusa-area-bar-restaurant-police-start-investigation-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"GOA: गोवा के रेस्तरां में हुआ जोरदार धमाका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
GOA: गोवा के रेस्तरां में हुआ जोरदार धमाका, पुलिस जांच में जुटी
Mon, 23 Jan 2023 11:20 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 23 Jan 2023 11:20 AM IST
सार
धमाका सुबह के वक्त हुआ और उस वक्त परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद लोग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा के मापुसा इलाके में एक रेस्तरां और बार में जबरदस्त धमाके की खबर है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि धमाके की वजह से इमारत को नुकसान पहुंचा है। पुलिस की शुरुआती जांच में कहा गया है कि संभवतः धमाका गैस सिलेंडर में हुआ है। खबर के अनुसार, धमाका राजधानी पणजी से 9 किलोमीटर दूर मापुसा के रिहायशी इलाके दांगुई कालोनी में हुआ।
विज्ञापन
जिस जगह धमाका हुआ, वह एक रेस्तरां-बार है। धमाका सुबह के वक्त हुआ और उस वक्त परिसर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके चलते धमाके में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर जाकर जांच की। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन