फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa assembly polls: AAP announces 3rd list, ex-IG prison Elvis Gomes in fray

गोवा चुनावः आप ने जारी की तीसरी सूची, कई 'खास' लोगों को मैदान में उतारा

Wed, 19 Oct 2016 08:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Oct 2016 08:40 AM IST
विज्ञापन
Goa assembly polls: AAP announces 3rd list, ex-IG prison Elvis Gomes in fray
Goa assembly polls
आम आदमी पार्टी (आप) ने गोवा विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। राज्य में 40 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। तीसरी सूची को मिलाकर आप ने कुल 15 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने तीसरी सूची में  पूर्व महानिरीक्षक (कारागार) एल्विस गोमेस के नाम की भी घोषणा की है, वह कुनकोलिम सीट से चुनावी मैदान में होंगे। इस सीट पर फिलहाल बीजेपी के राजन नाइक का कब्जा है। गोमेस ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर सक्रिय राजनीति में कदम रखा है।
विज्ञापन


जिस सीट से गोमेस चुनाव लड़ेगे वहां कांग्रेस का दबदबा माना जाता था लेकिन 2012 में यह बीजेपी के खाते में चली गई।  आम आदमी पार्टी ने  'डांस इंडिया डांस सुपर मोम्स' में उपविजेता रहीं सेसिले रोड्रिग्स को भी मैदान में उतारा है। वह तालेइगाओ सीट से चुनाव लड़ेंगी।  इस सीट का फिलहाल कांग्रेस के जेनिफर मोनसेराटे का कब्जा है।  खनन विरोधी आंदोलन के लिए चर्चा बटोरने वाले आदिवासी कार्यकर्ता रवींद्र वेलिप को भी टिकट दिया गया है।  
विज्ञापन


आप के अलावा अभी किसी अन्य दल ने गोवा में अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed