{"_id":"61d661bcafb9c30e8c0c2301","slug":"goa-assembly-elections-congress-leader-rakhi-prabhudessai-naik-joined-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा: कांग्रेस को एक और झटका, राखी प्रभुदेसाई नाइक पार्टी छोड़ टीएमसी में शामिल ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गोवा: कांग्रेस को एक और झटका, राखी प्रभुदेसाई नाइक पार्टी छोड़ टीएमसी में शामिल
Thu, 06 Jan 2022 08:57 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 06 Jan 2022 08:57 AM IST
सार
राखी प्रभुदेसाई ने गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर को अपना इस्तीफा सौंपा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राखी प्रभुदेसाई टीएमसी में शामिल
- फोटो : ANI
विस्तार
गोवा में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। अब प्रदेश कांग्रेस समिति की प्रवक्ता राखी प्रभुदेसाई नाइक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह बुधवार को पार्टी छोड़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। राखी प्रभुदेसाई ने गोवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडांकर को अपना इस्तीफा सौंपा। इसके बाद उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि उन्होंने भारी मन से बहुत विचार करने के बाद कांग्रेस के साथ अपनी छोटी लेकिन सार्थक पारी को समाप्त करने का फैसला लिया है। उन्होंने कांग्रेस के दिशाहीन नेतृत्व पर इस इस्तीफे का ठीकरा फोड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय नेतृत्व के विरुद्ध काम कर रहा स्थानीय नेतृत्व
राखी प्रभुदेसाई ने कहा कि गोवा में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता केंद्रीय नेतृत्व के विरुद्ध काम कर रहे हैं। यहां पर स्थानीय नेतृत्व पूरी तरह से भ्रमित हो चुका है। आगे कहा कि गोवा में भाजपा का एक मात्र विकल्प तृणमूल कांग्रेस ही है। राखी दो महीने पहले ही शिवसेना छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं।
विज्ञापन