फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Goa Assembly Election 2022, Shiv Sena leader Aaditya Thackeray launches digital manifesto of the party, and support for Manohar parrikar son utpal parrikar

गोवा विधानसभा चुनाव: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने जारी किया पार्टी का डिजिटल घोषणापत्र, मनोहर पर्रिकर के बेटे का किया समर्थन

Sat, 12 Feb 2022 02:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 12 Feb 2022 02:56 PM IST
सार

गोवा विधानसभा चुनाव के लिए सभी सीटों पर 14 फरवरी को वोटिंग होनी है। आज यानी शनिवार को राज्य में प्रचार का अंतिम दिन है। आज शाम पांच बजे से प्रचार बंद हो रहा है।

विज्ञापन
Goa Assembly Election 2022, Shiv Sena leader Aaditya Thackeray launches digital manifesto of the party, and support for Manohar parrikar son utpal parrikar
गोवा विधानसभा चुनाव के लिए शिवसेना का घोषणापत्र - फोटो : ANI

विस्तार

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का डिजिटल घोषणापत्र जारी कर दिया है। इस दौरान उनके साथ मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और संजय राउत समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। घोषणापत्र जारी करने के बाद आदित्य ठाकरे ने पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर को समर्थन देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि हमने गोवा के पूर्व दिवंगत सीएम मनोहर पर्रिकर के बेटे उत्पल पर्रिकर(निर्दलीय उम्मीदवार) का स्पष्ट और साफ दिमाग से समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमारे बीच कोई गुप्त बैठक नहीं हुई है।

विज्ञापन


आने वाले समय में हम सभी चुनाव लड़ेंगे: आदित्य ठाकरे
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ दोस्ती के कारण पहले गोवा पर ध्यान केंद्रित नहीं करती थी, लेकिन बाद में भाजपा ने पीठ में छुरा घोंपने का काम किया जिससे अब हमने भविष्य में सभी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ठाकरे ने कहा कि आने वाले समय में, हम सभी चुनाव लड़ेंगे, चाहे वह लोकसभा चुनाव हों, विधानसभा चुनाव हों या ग्राम पंचायत चुनाव हों। शिवसेना की जरूरत सभी राज्यों में है। महाराष्ट्र में सुशासन सभी राज्यों में दोहराया जाना चाहिए, यह हमारी उम्मीद है।
विज्ञापन


यह चुनाव शिवसेना के भविष्य के बारे में नहीं: आदित्य ठाकरे
यह चुनाव शिवसेना के भविष्य के बारे में नहीं है, बल्कि स्थानीय लोगों और उनके भविष्य के बारे में है। शिवसेना नेता ने कहा कि हालांकि केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है, लेकिन गोवा में कोई सतत विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि पानी और बिजली की आपूर्ति जैसी समस्याएं अभी भी लोगों के सामने आ रही हैं। अगर ऐसा है, तो हम यह समझने में विफल रहते हैं कि राज्य ने प्रगति की है या नेताओं ने प्रगति की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed