{"_id":"6356f23f4d503867a43ad066","slug":"goa-40-year-old-man-dies-woman-seriously-injured-in-cylinder-blast","type":"story","status":"publish","title_hn":"Goa: सिलेंडर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Goa: सिलेंडर फटने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
Tue, 25 Oct 2022 01:45 AM IST
देव कश्यप
पीटीआई, पणजी।
पीटीआई, पणजी।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Oct 2022 01:45 AM IST
सार
पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई जब रेशमा उस्काइकर नाम की एक महिला दिवाली के अवसर पर पेड्डेम स्थित अपनी दुकान में लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन
सिलेंडर विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोवा में दिवाली के दिन गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। उत्तरी गोवा के अंजुना गांव में सोमवार शाम रसोई गैस सिलेंडर फटने से सड़क किनारे एक छोटी दुकान (kiosk) में आग लग गई। इस हादसे में एक 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक जीवबा दलवी (Jivba Dalvi ) ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शाम करीब सात बजकर 20 मिनट पर हुई जब रेशमा उस्काइकर नाम की एक महिला दिवाली के अवसर पर पेड्डेम स्थित अपनी दुकान में लक्ष्मी पूजन की तैयारी कर रही थी। उन्होंने बताया कि दुकान में उस समय आग लग गई जब पास में रखे रसोई गैस के सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया।
विज्ञापन
दलवी ने कहा कि उस्काइकर और पास में खड़ा एक व्यक्ति, जिसकी पहचान डेनसन डिसूजा (40) के रूप में हुई, विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में डॉक्टर ने डिसूजा को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से झुलसी महिला का इलाज किया जा रहा है। सिलेंडर फटने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन