फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Investors Meet 2025 these leaders including Rajnath Singh will attend the ceremony News In Hindi

ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2025: कर्नाटक को बड़े निवेश की उम्मीद, समारोह में राजनाथ सिंह समेत ये नेता होंगे शामिल

Sat, 08 Feb 2025 05:22 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: शुभम कुमार Updated Sat, 08 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में शुरू होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2025 में कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। साथ ही मंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से कर्नाटक में बड़े निवेश की उम्मीद है।

विज्ञापन
Global Investors Meet 2025 these leaders including Rajnath Singh will attend the ceremony News In Hindi
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

विस्तार

कर्नाटक में 11 फरवरी से शुरू होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2025 की तैयारी लगभग-लगभग पूरी हो चुकी है। निवेश के क्षेत्र में राज्य के लिए खास माने जाने वाले इस सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ देश के कई बड़े नेता के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन


बता दें कि यह शिखर सम्मेलन 12-14 फरवरी 2025 तक चलेगा, और इसका उद्घाटन 11 फरवरी को होगा। इसका उद्देश्य कर्नाटक को एक वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है। इस दौरान, राज्य में उद्योगों में साझेदारी को बढ़ावा देने और नवाचार पर जोर दिया जाएगा।

विज्ञापन

कर्नाटक को बड़े निवेश की उम्मीद
मामले में जानकारी देते हुए कर्नाटक के मंत्री एमबी पाटिल ने कहा कि कर्नाटक में शुरू होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट 2025 में कई केंद्रीय मंत्री भाग लेंगे, जिनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि इस शिखर सम्मेलन से कर्नाटक में बड़े निवेश की उम्मीद है, जिसमें 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे ये नेता
साथ ही पाटिल ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, प्रहलाद जोशी और एचडी कुमारस्वामी जैसे नेता उद्घाटन सत्र और शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और एचडी कुमारस्वामी ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जबकि राहुल गांधी सिंगल विंडो पोर्टल का उद्घाटन करेंगे।

60 से अधिक कंपनियां लेंगी हिस्सा
मंत्री ने बताया कि इस कार्यक्रम में 60 से अधिक कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा लेंगे, जो नए और उन्नत तकनीकी क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों का प्रदर्शन करेंगे, जैसे स्वायत्त प्रणालियां, कार्बन नैनोट्यूब, और उन्नत रोबोटिक्स।इसके अलावा, शिखर सम्मेलन में कई प्रसिद्ध उद्योगपति और नेता भी शामिल होंगे, जैसे आनंद महिंद्रा, कुमार मंगलम बिड़ला, शशि थरूर, किरण मजूमदार-शॉ और अन्य। यह शिखर सम्मेलन 18 देशों के प्रतिनिधियों के साथ वैश्विक तकनीकी और नवाचार साझेदारी को बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed