फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Global Firepower 2026: India Ranks 4th in Military Strength, Pakistan Falls to 14th After Operation Sindoor

Global Firepower 2026: भारत चौथी बड़ी सैन्य शक्ति, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान 14वें नंबर पर; रैंकिंग जारी

Wed, 28 Jan 2026 06:06 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Wed, 28 Jan 2026 06:06 AM IST
सार

ग्लोबल फायरपावर की 2026 रैंकिंग के अनुसार, भारत को 0.1346 स्कोर मिला है। वहीं अमेरिका को 0.0741, रूस को 0.0791 और चीन को 0.0919 स्कोर मिला है। जबकि पाकिस्तान 14वें स्थान पर फिसल गया। आर्थिक और सैन्य कारणों से पाकिस्तान की स्थिति कमजोर हुई है। इस रैंकिंग के अनुसार 0.0000 स्कोर को परफेक्ट माना जाता है।

विज्ञापन
Global Firepower 2026: India Ranks 4th in Military Strength, Pakistan Falls to 14th After Operation Sindoor
भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

दुनिया में 52 सक्रिय सैन्य संघर्षों के बीच ग्लोबल फायरपावर ने साल 2026 की सैन्य शक्ति रैंकिंग जारी कर दी है। कुल 145 देशों की पारंपरिक युद्ध क्षमता का विश्लेषण करने वाले इस दस्तावेज में भारत ने एक बार फिर अपनी ताकत का लोहा मनवाया है।

विज्ञापन


सैन्य शक्ति में अमेरिका नंबर-1
अमेरिका 0.0741 स्कोर के साथ दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश बना हुआ है। इसके बाद 0.0791 के स्कोर के साथ रूस दूसरे और 0.0919 के साथ चीन तीसरे स्थान पर बरकरार है। इन तीनों देशों के पास सबसे ज्यादा रक्षा संसाधन हैं। भारत 0.1346 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। अपनी विशाल सैन्य शक्ति, रक्षा क्षेत्र में बढ़ते स्वदेशीकरण और रसद क्षमताओं के कारण भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है। दक्षिण कोरिया ने अपनी सैन्य तकनीक और स्वदेशी उत्पादन के दम पर इस सूची में 5वां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


12वें स्थान से 14वें स्थान पर फिसला पाकिस्तान
इस रैंकिंग में पाकिस्तान के नीचे जाने का सिलसिला जारी है। साल 2024 में पाकिस्तान 9वें स्थान पर था। जबकि पिछले साल यानी 2025 में 12वें स्थान पर चला गया। 2026 की ताजा रैंकिंग में फिसल कर पाकिस्तान 14वें स्थान पर पहुंच गया है। आर्थिक संकट और आधुनिकीकरण की सीमित रफ्तार के कारण पाकिस्तान के स्थान में बड़ी गिरावट आई है। पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सैन्य ढांचे और साजोसामान के भारी नुकसान के कारण भी पाकिस्तान की हालत पतली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


60 से अधिक कारकों पर तय की जाती है रैंकिंग
सैन्य शक्ति का आकलन करते समय ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स केवल हथियारों की संख्या नहीं देखता, बल्कि यह गणना 60 से अधिक कारकों के विश्लेषण पर आधारित होती है।

क्या है किसी देश की ताकत मापने का तरीका?
  • ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स (जीएफपी) में किसी देश की ताकत उसके स्कोर पर निर्भर होती है। जिस देश का स्कोर जितना ज्यादा होता है, उसकी ताकत उतनी ही कम आंकी जाती है। यानी 0.0000 का स्कोर सबसे शानदार माना जाता है। इसके बाद जैसे-जैसे यह स्कोर बढ़ता रहता है, वैसे ही देशों की ताकत कम मानी जाने लगती है। 
  • इन देशों को यह स्कोर उनकी सेनाओं के संख्याबल, हथियारों की ताकत, लॉजिस्टिक्स लाने-ले जाने की क्षमताएं, भौगोलिक स्थिति और आर्थिक शक्ति के आधार पर दिया जाता है।
अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed