{"_id":"5abdf4144f1c1bc5618b4759","slug":"gla-university-gave-placement-to-1500-college-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएलए विश्वविद्यालय ने 1500 छात्रों को नौकरियां देकर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
जीएलए विश्वविद्यालय ने 1500 छात्रों को नौकरियां देकर बनाया रिकॉर्ड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएलए विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इस पर कॉलेज के कोषाध्यक्ष और सेक्रेटरी सोसाइटी नीरज अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों की ओर से दी जा रही प्लेसमेंट ने छात्रों के सपनों को जीएलए से जोड़ दिया है। यही कारण है कि शानदार पैकेज पाने वाले छात्रों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। अब तक 140 से अधिक कंपनियों ने 1500 छात्रों का चयन किया है।
विज्ञापन
अग्रवाल ने आगे कहा कि जीएलए विश्वविद्यालय के बड़ी कंपनियों के साथ अच्छे संबंद्ध हैं जिस कारण वह हर साल कॉलेज के टैलेनटिड छात्रों को बेहतर अवसर देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने अपनी शिक्षा और प्रशिक्षण की गुणवत्ता को देश के समक्ष साबित किया है। पिछले साल की अपेक्षा सैलरी पैकेज में भी जबरदस्त उछाल आया है। इस साल कई बड़ी कंपनियां 3 लाख से लेकर 7 लाख तक के औसत पैकेज के साथ कॉलेज में आई। इससे प्लेसमेंट रिकॉर्ड में सीधा असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
देश की प्रमुख कंपनी लिब्सिस, एस्ट्रेया, सैप लैब्स, इंटेलीसॉफ्ट, क्वानटीस, एलगी, डैफोडिल, कौन टाटा, विप्रो, मोहन एनर्जी, टॉरी हैरिस, निर्वाणा, एलाइट, एनहांस्ड, एवरेस्ट, पद्मिनी, वीएनए, सिंडा इंजीनियरिंग, एलोफिक, टाटा कंसल्टिंग, आईबीएम इंडिया, एनआईआईटी, इंडियाबल्स, मिंडा इंडस्ट्रीज, सेंचुरी, एक्सेंचर, एनसीआर कॉर्पोरेशन, रिची, एचसीएल, सिम्पलेक्स, एचएसबीसी, कल्पतरू पावर, एनटीटी डाटा, ट्रांस एशिया, इनोवेशन, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन सहित 140 से अधिक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय कंपनियों में जीएलए के 1500 से अधिक छात्र-छात्राओं का प्लेसमेंट हो चुका है और कामयाबी का यह सिलसिला लगातार जारी है।
विज्ञापन
कॉलेज की इस प्रगति पर नीरज अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय ने प्रोफेशनल शिक्षा के क्षेत्र में देश-विदेश में उच्चतम स्थान हासिल किया है। बीटेक सिविल के छात्र ध्रुव दीक्षित जोकि इंडियाबुल्स कंपनी में चुने गए हैं का कहना है कि यह उनकी मेहनत के साथ-साथ विश्वविद्यालय के शिक्षकों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि जीएलए के इंडस्ट्री ओरिएंटेड के कारण ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है।