{"_id":"59931beb4f1c1bb8208b46fe","slug":"gjm-will-never-compromise-on-the-demand-of-gorkhaland-says-bimal-gurung","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग बंद का 62वां दिन, गोरखालैंड की मांग से समझौता नहीं करेंगे गुरूंग","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
दार्जिलिंग बंद का 62वां दिन, गोरखालैंड की मांग से समझौता नहीं करेंगे गुरूंग
एजेंसी/भाषा
Updated Tue, 15 Aug 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दार्जीलिंग और उसके आसपास के इलाकों में अनश्चितकालीन बंद 62 वें दिन भी जारी रहा। इस बीच, जीजेएम प्रमुख बिमल गुरूंग ने कहा है कि वह गोरखालैंड की मांग से कभी समझौता नहीं करेंगे और इसे हासिल किए जाने तक संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन
जीजेएम द्वारा आयोजित एक समारोह के दौरान गुरूंग ने खुद राष्ट्रीय ध्वज फहराया। बाद में एक बयान में, उन्होंने दो महीने से चले आ रहे बंद के दौरान समर्थन देने को लेकर हर किसी का शुक्रिया अदा किया और गोरखालैंड का सपना साकार होने तक लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है, ‘‘हम आप सभी से मनोबल ऊंचा रखने का अनुरोध करते हैं। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि वह अपनी सामूहिक आकांक्षा और एकमात्र सपना - गोरखालैंड से कभी समझौता नहीं करेंगे। गोरखालैंड का सपना साकार होने तक हम लगातार प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर दुनिया भर के गोरखाओं का शुक्रिया अदा भी किया।
विज्ञापन
गुरूंग ने गोरखालैंड के लिए समर्थन देने को लेकर लोगों का शुक्रिया अदा किया, जिन्हें बंद के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बीती रात से हिंसा की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। पुलिस एवं सुरक्षाकर्मियों ने पर्वतीय इलाकों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं और किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
पढ़ें- GJM को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का बुलावा, दार्जिलिंग हिंसा पर होगी बात
जीजेएम ने इंटरनेट सेवाएं बहाल करने और दार्जीलिंग से फौरन पुलिस को हटाने के लिए कई स्थानों पर रैलियां निकाली। ये सेवाएं 18 जून से बंद हैं। दवा दुकानों को छोड़ कर अन्य सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, स्कूल और कॉलेज बंद हैं।