फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Give on stamp paper you disclosed all info on electoral bonds under RTI: CIC to EC

CIC v/s ECI: चुनावी बांड की जानकारी को लेकर सूचना आयोग व चुनाव आयोग आमने-सामने, मांगा हलफनामा

Wed, 22 Jun 2022 01:25 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Jun 2022 01:25 PM IST
सार

यह मामला कार्यकर्ता सेवानिवृत्त कमोडोर लोकेश बत्रा द्वारा दायर एक आरटीआई अर्जी से जुड़ा है। बत्रा ने चुनाव आयोग से वित्त अधिनियम में 2017 के संशोधन के बाद चुनावी बांड की शुरूआत से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मांगा था।

विज्ञापन
Give on stamp paper you disclosed all info on electoral bonds under RTI: CIC to EC
केंद्रीय सूचना आयोग (फाइल) - फोटो : CIC Official website

विस्तार

चुनावी बांड को लेकर आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी देने के मामले में केंद्रीय सूचना आयोग (CIC) और चुनाव आयोग (ECI) आमने-सामने आते नजर आ रहे हैं। सीआईसी ने चुनाव आयोग को अहम निर्देश देते हुए कहा है कि वह एक हलफनामा दे कि उसने चुनावी बांड और संशोधित वित्त अधिनियम के बारे में एक आरटीआई कार्यकर्ता को उसके पास उपलब्ध सारी जानकारी प्रदान की है।

विज्ञापन

सीआईसी ने कहा कि चुनाव आयोग एक गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर स्पष्ट करे कि उसने कोई जानकारी नहीं छिपाई है, जिसका खुलासा पारदर्शिता कानून के तहत किया जा सकता है। यह मामला कार्यकर्ता सेवानिवृत्त कमोडोर लोकेश बत्रा द्वारा दायर एक आरटीआई अर्जी से जुड़ा है। बत्रा ने चुनाव आयोग से वित्त अधिनियम में 2017 के संशोधन के बाद चुनावी बांड की शुरूआत से संबंधित पूरा रिकॉर्ड मांगा था।
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने अपने रिकॉर्ड में मौजूद जानकारियां  विस्तृत नोट शीट और पत्र के साथ बत्रा को प्रदान की थी। इसके बाद बत्रा सीआईसी के पास पहुंचे और कहा कि उन्हें चुनाव आयोग ने एक लिंक फाइल मुहैया कराई है। इसके जवाब में चुनाव आयोग ने कहा कि बत्रा को सारी जानकारियां मुहैया कराई जा चुकी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय सूचना आयोग, सूचना अधिकार कानून के तहत सुनवाई व फैसले के लिए सर्वोच्च निकाय है। बत्रा के मामले में मुख्य सूचना आयुक्त वाईके सिन्हा ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि हलफनामा पेश करें कि कोई जानकारी नहीं छिपाई गई है। इसके अलावा कोई जानकारी ऐसी नहीं है, जो उसके पास है और वह बत्रा को मुहैया नहीं कराई गई है। चुनाव आयोग को यह हलफनामा 15 जुलाई तक पेश करने को कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed