{"_id":"57aba0564f1c1bce75ee45a1","slug":"girls-from-vrindavan-to-tie-rakhi-on-soldiers-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रज की बेटियां बांधेगीं सीमा के प्रहरियों को राखी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ब्रज की बेटियां बांधेगीं सीमा के प्रहरियों को राखी
ब्यूरो/ अमर उजाला, वृंदावन
Updated Thu, 11 Aug 2016 03:15 AM IST
विज्ञापन
राख्ाी
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वात्सल्य ग्राम की बेटियां भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात सैनिक भाइयों की कलाई पर राखी बांधने जाएंगी। बालिकाएं राष्ट्र रक्षा सूत्र बंधन यात्रा की संयोजिका साध्वी शिरोमणि के नेतृत्व में 17 अगस्त को रक्षा सूत्र लेकर अटारी बाघा बॉर्डर जाएंगी।
विज्ञापन
समविद गुरुकुलम स्कूल में बुधवार को साध्वी ऋतंभरा ने बताया कि वात्सल्य ग्राम की बेटियां प्रति वर्ष देश की सीमाओं पर देश की रक्षा में खड़े सैनिकों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर देश और सैनिकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करतीं हैं। इस बार भी 25 बेटियों का दल सीमा पर जाएगा।
विज्ञापन
विद्यालय के निदेशक डा. शिशुपाल सिंह के अनुसार बेटियों का दल 17 अगस्त को सुबह अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। यह दल राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के आवास पर भी जाएगा। इसके बाद बेटियों का दल भारत-पाक अटारी सीमा प्रस्थान करेगा।
विज्ञापन
18 अगस्त को सैनिकों के राखियां बांधेगी। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त को जिले के विद्यालयों के छात्र छात्राएं अपनी-अपनी राखियां लेकर वात्सल्य ग्राम पहुंचेंगे। इस अवसर पर ललित मित्तल, प्रधानाचार्य प्रीति मेहरा मौजूद रहीं।