{"_id":"61616c198ebc3e626a6f7631","slug":"girl-on-way-to-school-gangraped-in-dakshina-kannada-district-karnataka","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: स्कूल जा रही लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: स्कूल जा रही लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Sat, 09 Oct 2021 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sat, 09 Oct 2021 03:46 PM IST
सार
पुलिस को इस घटना के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। जिसमें एक कार से एक युवक निकलता है और लड़की को जबरन उसमें बैठाकर जंगल की ओर ले जाता है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के दक्षिणी कन्नड़ जिले के अमताडी में स्कूल जा रही 16 वर्षीय लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पांच लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की को किसी सुनसान जगह पर ले जाकर दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने बयान दिया।
विज्ञापन
प्राथमिकी जांच के मुताबिक, शुक्रवार सुबह करीब सात बजे लड़की अपने घर से स्कूल जा रही थी तभी कार में आए एक व्यक्ति और उसके साथियों ने उसका अपहरण कर लिया और उस जंगल की ओर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे हैं। पुलिस फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस के मुताबिक, दरिंदों ने पीड़िता को ब्रह्मराकूटलू में छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन