{"_id":"63761bf744bbb6153a1eb5d9","slug":"girl-killed-in-crude-bomb-blast-in-west-bengal-north-24-pargana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: देसी बम धमाके में बच्ची की मौत, मामा के घर रखा बम उठाने के दौरान मासूम ने गंवाई जान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: देसी बम धमाके में बच्ची की मौत, मामा के घर रखा बम उठाने के दौरान मासूम ने गंवाई जान
Thu, 17 Nov 2022 05:03 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारासात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारासात
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 17 Nov 2022 05:03 PM IST
सार
एसडीपीओ ने कहा कि घटना के बाद घर में रहने वाले भाग गए और मामा को गुरुवार सुबह पास के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया । उसे बशीरहाट की एक अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में एक देसी बम विस्फोट में नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम मीनाखान इलाके के बछोरा गांव में अपने मामा के घर पर जिज्ञासावश बम उठाने के दौरान विस्फोट हुआ। मिनाखान अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अमीनुल इस्लाम ने कहा कि दूसरी कक्षा की छात्रा दक्षिण 24 परगना जिले के बसंती इलाके की रहने वाली थी और घटना के दो दिन पहले अपने मामा के घर आई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देसी बम बच्ची के मामा के घर की पहली मंजिल पर एक कैरम बोर्ड के पास रखा गया था, जो एक निर्माण मजदूर केतौर पर काम करता है और किराने की दुकान भी चलाता है। विस्फोट उस समय हुआ जब लड़की ने कौतुहलवश कच्चा बम उठा लिया। अधिकारी ने कहा कि उसे मिनाखान ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसडीपीओ ने कहा कि घटना के बाद घर में रहने वाले भाग गए और मामा को गुरुवार सुबह पास के इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया । उसे बशीरहाट की एक अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उसकी हिरासत की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि एक फोरेंसिक टीम ने मौके का दौरा किया और नमूने एकत्र किए, लेकिन वहां कोई अन्य बम या बम बनाने की सामग्री नहीं मिली। अधिकारी ने कहा कि घर के पास एक पुलिस पिकेट स्थापित किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन