फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl is getting threats of rape after writing Facebook post on Kashmir

कश्मीर पर फेसबुक पोस्ट के लिए किशोरी को दुष्कर्म की धमकियां

Thu, 21 Feb 2019 01:37 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: आसिम खान Updated Thu, 21 Feb 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
girl is getting threats of rape after writing Facebook post on Kashmir

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हमले के बाद कश्मीरियों की हालत पर फेसबुक पर लिखी अपनी एक पोस्ट की वजह से महानगर की एक किशोरी के साथ ऑनलाइन गाली-गलौच के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म करने की धमकियां भी दी गईं। 12वीं कक्षा की उस छात्रा ने 15 फरवरी को लिखी अपनी पोस्ट जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएप्फ जवानों पर हुए हमले की निंदा करते हुए कश्मीरियों की रोजमर्रा की दिक्कतों का जिक्र किया था। 

विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि उस पोस्ट के बाद उसके जवाब में कुछ लोगों ने उससे देश छोड़ कर पाकिस्तान जाने को कहा जबकि कई अन्य लोगों ने दुष्कर्म करने व गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी। उसने अपने मोहल्ले के एक दुकानदार के हवाले दावा किया कि उसकी फेसबुक की तस्वीरें लेकर कुछ युवक उसके घर का पता पूछ रहे थे। किशोरी ने बताया कि शुरुआत में धमकियां मिलने के बाद उसने अपने दोस्तों की सलाह पर अपनी पोस्ट हटा दी थी। 
विज्ञापन


लेकिन उसके पेज पर धमकियों का सिलसिला जारी रहा। उसने बुधवार को पुलिस में इस मामले की शिकायत की है। पुलिस ने उसे सुरक्षा मुहैया कराने व हरसंभव सहायता करने का भरोसा दिया है। कोलकाता पुलिस का साइबर अपराध विभाग इस मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed