फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Girl dies in mysterious circumstances in Mainpuri, locals claim Honour killing

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, ऑनर किलिंग की आशंका

Sun, 20 Mar 2016 04:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला,मैनपुरी Updated Sun, 20 Mar 2016 04:24 AM IST
सार

  • थाना किशनी पुलिस ने शुरू की जांच, नहर में शव की तलाश
  • पिता ने कहा, बीमारी से मौत के बाद नहर में बहाया शव

विज्ञापन
Girl dies in mysterious circumstances in Mainpuri, locals claim Honour killing
किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत

विस्तार

मैनपुरी के किशनी में शुक्रवार को कस्बे के एक गांव में किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके शव को परिवारीजनों ने ढढोंस नहर में बहा दिया। इसी बीच किसी ने इसे ऑनर किलिंग का मामला बताते हुए सूचना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


एसओ किशनी ने बताया कि किशोरी के पिता ने उसकी मौत बीमारी से होने के बाद शव नहर बहाने की बात कही है। शव क्यों बहाया इसका जवाब किशोरी का पिता नहीं दे पाया है। पुलिस नहर में शव की तलाश कर रही है। उधर, शनिवार शाम को गांव के चौकीदार की सूचना पर किशोरी के लापता होने के संबंध में थाने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इस संबंध में शुक्रवार रात पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और मामले की जानकारी की। प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि किशोरी के गांव के ही एक दूसरी जाति के एक युवक से प्रेम संबंध थे और वह उसके साथ कुछ दिन पहले घर छोड़कर भी चली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने लड़की व लड़के पक्ष के तीन-तीन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की और शुक्रवार रात में ही गोताखोरों के साथ शव की नहर में तलाश शुरू कर दी। शनिवार देर शाम तक पुलिस को शव नहीं मिला। उधर, किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की तबियत अचानक बिगड़ गई थी। उपचार के लिए उसे दवाएं भी खिलाई गईं। शुक्रवार देर रात उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसके शव को नहर में बहा दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed