फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   girl child born after Fani Cyclone in Odisha, Doctors named her Baby Fani

ओडिशा में फैनी चक्रवात के बाद पैदा हुई बच्ची, डॉक्टरों ने नाम दिया ‘बेबी फैनी’

Fri, 03 May 2019 11:11 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, भुवनेश्वर
भाषा, भुवनेश्वर Published by: Gaurav Pandey Updated Fri, 03 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
girl child born after Fani Cyclone in Odisha, Doctors named her Baby Fani
बेबी फैनी - फोटो : एएनआई

फैनी चक्रवात आने के बाद शुक्रवार को ओडिशा के एक रेलवे अस्पताल में पैदा हुई एक बच्ची का नाम डॉक्टरों ने ‘बेबी फैनी’ रखा है। अधिकारियों ने बताया कि बच्ची का जन्म सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर मंचेश्वर के एक रेलवे अस्पताल में हुआ। 

विज्ञापन


यह स्थान ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर से सिर्फ पांच किलोमीटर दूर है। अधिकारियों ने बताया कि फैनी चक्रवात बाहर अपना कहर मचा रहा था लेकिन डॉक्टरों ने शांति बनाए रखते हुए बच्ची को सुरक्षित इस दुनिया में लाने में मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर मुख्यालय के पूर्वी तट रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यह बच्ची 32 वर्षीय एक रेलवे कर्मचारी की है। वह मंचेश्वर स्थित कोच रिपेयर वर्कशॉप में सहायक के तौर पर कार्यरत है। उन्होने बताया कि बच्ची और मां दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बच्ची के माता-पिता यह नाम रखना चाहते हैं या नहीं। 

भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त निदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि ‘फैनी’ का मतलब सांप का सिर होता है और यह नाम बांग्लादेश द्वारा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed