फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ghulam Nabi Azad, SII MD Cyrus Poonawalla receives Padma Bhushan award

सम्मान: आजाद-पूनावाला सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, 126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिल

Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
सार

केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad, SII MD Cyrus Poonawalla receives Padma Bhushan award
Padma Awards - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई हस्तियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म  पुरस्कारों से सम्मानित किया। आजाद को सार्वजनिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को भी मिला पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा एसआईआई के एमडी सायरस पूनावाला ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण प्राप्त किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया जो उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी की ने लिया।   

विज्ञापन





25 जनवरी को हुआ था नामों का एलान 
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए थे। इसके अलावा 107 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया। 
विज्ञापन

जानिए किसे-किसे मिला सम्मान 

126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिल 
वाराणसी के 126 वर्षीय स्वामी शिवानंद जब पद्मश्री लेने पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार लेने से पहले तीन बार अपना शीश नवाया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगे भी शीश नवाया जिसेक बाद रामनाथ कोविंद ने आगे बढ़कर उन्हें उठाया और सम्मानित किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। पुरस्कार उनकी बेटी ने लिया। 



फिल्म निर्माता-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
 




राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। पुरस्कार उनके पुत्र ने लिया। 




सच्चिदानंद स्वामी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया। 


हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान मिला 



पैरा शूटर अवनी लेखारा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed