{"_id":"62386df3ff0b2632402aab8c","slug":"ghulam-nabi-azad-sii-md-cyrus-poonawalla-receives-padma-bhushan-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान: आजाद-पूनावाला सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, 126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सम्मान: आजाद-पूनावाला सहित इन हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, 126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिल
Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:06 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
Padma Awards
- फोटो : ANI
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सहित कई हस्तियों को आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। आजाद को सार्वजनिक क्षेत्र में उनके कार्यों के लिए पद्म भूषण पुरस्कार दिया गया। पैरालंपिक रजत पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को भी मिला पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा एसआईआई के एमडी सायरस पूनावाला ने व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में पद्म भूषण प्राप्त किया। सीडीएस जनरल बिपिन रावत को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया जो उनकी बेटियों कृतिका और तारिणी की ने लिया।
विज्ञापन
25 जनवरी को हुआ था नामों का एलान
केंद्र सरकार ने 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। कुल 128 नामों का चयन किया गया था। इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चुने गए, जबकि 17 हस्तियों के नाम पद्म भूषण के लिए चुने गए थे। इसके अलावा 107 लोगों को पद्मश्री सम्मान के लिए चुना गया।
विज्ञापन
जानिए किसे-किसे मिला सम्मान
126 साल के स्वामी शिवानंद ने जीता दिलवाराणसी के 126 वर्षीय स्वामी शिवानंद जब पद्मश्री लेने पहुंचे तो उन्होंने कुछ ऐसा किया कि पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वामी शिवानंद ने राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार लेने से पहले तीन बार अपना शीश नवाया। उन्होंने राष्ट्रपति के आगे भी शीश नवाया जिसेक बाद रामनाथ कोविंद ने आगे बढ़कर उन्हें उठाया और सम्मानित किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
#WATCH Swami Sivananda receives Padma Shri award from President Ram Nath Kovind, for his contribution in the field of Yoga. pic.twitter.com/fMcClzmNye
— ANI (@ANI) March 21, 2022
गुरमीत बाबा (मरणोपरांत) को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। पुरस्कार उनकी बेटी ने लिया।
फिल्म निर्माता-निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी को पद्मश्री से सम्मानित किया गया
राधेश्याम खेमका को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया। पुरस्कार उनके पुत्र ने लिया।
सच्चिदानंद स्वामी को पद्म भूषण सम्मान दिया गया।
हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को पद्मश्री सम्मान मिला
पैरा शूटर अवनी लेखारा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया गया