फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Getting around 50 thousand corona cases of infection every day is dangerous

कायम है खतरा: रोज 50 हजार के आसपास केस मिलना खतरनाक, हालात नियंत्रण जैसे नहीं

Thu, 01 Jul 2021 08:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली
आशीष तिवारी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 01 Jul 2021 08:11 PM IST
सार

महामारी विशेषज्ञों का कहना है कि यह स्थिति महामारी नियंत्रण में होने जैसी नहीं है। 50 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र और केरल से आ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Getting around 50 thousand corona cases of infection every day is dangerous
मुंबई में कोरोना - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अभी भी देश में कोरोना के रोजाना मिलने वाले मामले 45 से 50 हजार के बीच आ रहे हैं।विशेषज्ञों का कहना है कि इतने मामले अभी भी सक्रिय रूप से बने रहने का मतलब है कि हम लोग अभी भी खतरे से बाहर नहीं है। खासतौर पर देश के कुछ राज्यों में हालात अभी भी बेहतर नहीं हो पाए हैं। 

विज्ञापन


हैरान करने वाली बात यह है कि देश के 50 फीसदी सक्रिय मामले सिर्फ दो राज्यों-केरल और महाराष्ट्र से ही आ रहे हैं। अब इन दोनों राज्यों के लिए विशेष रणनीति के तौर पर अपनी योजनाओं को कोरोना से लड़ने के लिए बनानी होंगी। बीते कुछ दिनों से पूरे देश में कोरोना के मामले तो कम हुए हैं, लेकिन महाराष्ट्र और केरल में हालात अभी भी बेहतर नहीं है। बृहस्पतिवार को पूरे देश में 48,786 कोरोना के नए संक्रमित मरीज सामने आए। इनमें से तकरीबन 50 फीसदी मामले सिर्फ महाराष्ट्र और केरल से थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजी गई दोनों राज्यों की रिपोर्ट के मुताबिक केरल में जहां पर बृहस्पतिवार को 13,658 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वहीं महाराष्ट्र में 9,775 संक्रमित मरीज मिले। दोनों राज्यों में संक्रमित मरीजों की संख्या का आंकड़ा बीते कुछ समय से तकरीबन इतना ही बना हुआ है।  मंत्रालय के विशेषज्ञों ने दोनों राज्यों को अन्य राज्यों, जहां कोरोना कंट्रोल किया गया है, के कोविड मैनेजमेंट को भी समझने के लिए कहा है। ताकि संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो सके और हालात बेहतर हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्रिय मरीज घटकर 15 से 20 हजार होना जरूरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की नेशनल कोविड टास्क फोर्स टीम के सदस्य डॉ एनके अरोड़ा कहते हैं कि हालात अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। देश में 45 से 50 हजार के सक्रिय मरीजों का होना यह बताता है कि संक्रमण फैलने की संभावनाएं अभी भी बनी हुईं हैं। पूरे देश में जब तक 15 से 20 हजार सक्रिय मरीजों की संख्या नहीं पहुंच जाती तब तक यह कह पाना बड़ा मुश्किल होगा कि हालात आने वाले वक्त में कितनी जल्दी बेहतर हो सकेंगे। जब तक ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता तब तक स्थितियां अनुकूल नहीं हो सकती हैं। इसीलिए सभी लोगों को अपने तय शेड्यूल के मुताबिक टीका जरूर लगवा लेना चाहिए, ताकि संक्रमण से बचा जा सके।


इन चार राज्यों में भी केस कम नहीं
महाराष्ट्र और केरल के बाद देश के चार और राज्य ऐसे हैं जहां पर कोरोना के मामले कम नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास भेजी गई रिपोर्ट के मुताबिक तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को 4,506 मामले सामने आए जबकि कर्नाटक में 3382 मामले सामने आए। इसी तरह आंध्रप्रदेश में 3797, ओडिशा में 3371 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed