{"_id":"5bda57f9bdec22693c1036aa","slug":"get-the-updates-of-top-news-on-amar-ujala-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Nov 2018 07:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई विवाद : निदेशक वर्मा और अस्थाना को तलब कर सकता है सीवीसी
विज्ञापन
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को बयान रिकॉर्ड कराने के लिए तलब कर सकता है। सीबीआई के विशेष निदेशक ने अस्थाना ने वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीवीसी इस मामले की जांच कर रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लगातार छठी सीरीज जीतने उतरेगी 'विराट सेना', विंडीज के खिलाफ 5वां व अंतिम वन-डे आज
विराट सेना गुरुवार को जब वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांचवें और अंतिम वनडे मैच में उतरेगी तो उसकी निगाह घर में लगातार में छठी सीरीज कब्जाने पर होगी। भारत ने पिछली बार घरेलू वन-डे सीरीज 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गंवाई थी और तब से स्वदेश में उसका अजेय अभियान जारी है।
विज्ञापन
पढ़ें पूरी खबर
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के उद्घाटन समारोह से आडवाणी नदारद, उठे कई सवाल
स्टैच्यू आफ यूनिटी के लोकार्पण के मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की गैरमौजूदगी कई सवाल खड़े करती है। आडवाणी बुधवार को गुजरात न जाकर संसद में सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे। ऐसे में सवाल उठने लाजिमी हैं, क्योंकि सरकार ने गुजरात के सभी सांसदों और भाजपा नेताओं को समारोह में आमंत्रित किया था और आडवाणी गांधीनगर से सांसद हैं।
पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप को भारत दौरे के लिए नहीं भेजा गया था आधिकारिक निमंत्रण : सूत्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी सहूलियत के हिसाब से भारत आने का निमंत्रण दिया था, लेकिन इसे लेकर उन्हें कोई आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया था।
पढ़ें पूरी खबर
आर्म्स एक्ट में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा की गिरफ्तारी के आदेश जारी
बेगुसराय की अदालत ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के खिलाफ आर्म्स एक्ट में अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। मुजफ्फरपुर बालिका आवास गृह यौन शोषण मामले में पुलिस ने उनके आवास में दबिश दी थी। इस दौरान पुलिस को उनके आवास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए थे।
पढ़ें पूरी खबर
श्रीलंकाई संकट : राष्ट्रपति और बर्खास्त प्रधानमंत्री के बीच बने समझौते के आसार
राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच समझौता होने के आसार वाली खबरों के बीच श्रीलंका में चल रहा सांविधानिक संकट खत्म होता दिखाई दे रहा है। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने बुधवार को संभावना जताई कि राष्ट्रपति अगले सप्ताह संसद का सत्र बुला सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर