फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Sri Lanka crisis : possibilities of compromise between President and Prime Minister

श्रीलंकाई संकट : राष्ट्रपति और बर्खास्त प्रधानमंत्री के बीच बने समझौते के आसार

Thu, 01 Nov 2018 06:06 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka crisis : possibilities of compromise between President and Prime Minister

राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना और बर्खास्त प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के बीच समझौता होने के आसार वाली खबरों के बीच श्रीलंका में चल रहा सांविधानिक संकट खत्म होता दिखाई दे रहा है। श्रीलंकाई संसद के स्पीकर कारू जयसूर्या ने बुधवार को संभावना जताई कि राष्ट्रपति अगले सप्ताह संसद का सत्र बुला सकते हैं। परिस्थितियों में नया मोड़ अटार्नी जनरल की तरफ से विक्रमसिंघे की बर्खास्तगी का समर्थन करने से इनकार करने के बाद आया है।

विज्ञापन


स्पीकर कारू जयसूर्या ने बुधवार शाम को सिरिसेना के साथ आपात बैठक कर उन्हें संसद के पुनर्गठन की जरूरत समझाने का प्रयास किया और प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे की पिछले शुक्रवार को की गई बर्खास्तगी से उपजे राजनीतिक संकट को खत्म करने की विनती भी की। 

विज्ञापन

अटार्नी जनरल ने राष्ट्रपति के फैसले से जताई थी असहमति

इस बैठक से पहले बुधवार को ही अटार्नी जनरल जयंत जयसूर्या ने पूर्व राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे को प्रधानमंत्री बनाने के लिए विक्रमसिंघे को बर्खास्त करने के राष्ट्रपति के फैसले का समर्थन करने से इनकार कर दिया। अटार्नी जनरल ने बर्खास्तगी पर स्पीकर की तरफ से मांगी गई राय भी देने से इंकार कर दिया था और इसे अनुचित करार दिया था। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञों ने इसे अटार्नी जनरल की तरफ से बर्खास्तगी को असंवैधानिक मानने का इशारा बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed