फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CVC can summon CBI director Alok Verma and Rakesh Asthana to record their statements

सीबीआई विवाद: निदेशक वर्मा और अस्थाना को तलब कर सकता है सीवीसी

Thu, 01 Nov 2018 05:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 01 Nov 2018 05:54 AM IST
विज्ञापन
CVC can summon CBI director Alok Verma and Rakesh Asthana to record their statements

केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा और विशेष निदेशक राकेश अस्थाना को बयान रिकॉर्ड कराने के लिए तलब कर सकता है। सीबीआई के विशेष निदेशक ने अस्थाना ने वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर सीवीसी इस मामले की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


सीवीसी प्रमुख केवी चौधरी ने बताया कि अस्थाना की शिकायत पर आयोग ने जांच शुरू की है। चौधरी ने कहा, ‘आयोग को उन मामलों से संबंधित ज्यादातर फाइलें मिल गई हैं, जिनकी जांच में वर्मा द्वारा दखल देने के आरोप लगे। हमें ज्यादातर फाइलें मिल गई हैं। हम सीबीआई से कुछ फाइलें हासिल करने की प्रक्रिया में हैं। फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता, क्योंकि मामला अदालत में विचाराधीन है।’ 

विज्ञापन

क्या सीवीसी की वर्मा और अस्थाना को उनके बयान दर्ज करने के लिए बुलाने की योजना है, इसके जवाब में चौधरी ने कहा कि फिलहाल हम दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और जरूरत महसूस हुई तो सभी संबंधित व्यक्तियों को बुलाया जाएगा। जांच के सिलसिले में अब तक वर्मा या अस्थाना में से किसी को भी पेशी के लिए तलब नहीं किया गया है। 

अधिकारियों ने बताया कि आयोग ने उन अहम मामलों की जांच कर रहे सीबीआई अधिकारियों का परीक्षण किया था, जिनका उल्लेख अस्थाना ने वर्मा के खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत में किया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई के पुलिस निरीक्षक और उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तलब किया गया था और आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के सामने उनके बयान दर्ज किए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed