{"_id":"5a1d15b44f1c1bd0408b9743","slug":"ges-2017-donald-trump-will-participate-in-summit-via-video-conference","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GES 2017: डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेंगे हिस्सा, देंगे छोटा लेकिन प्रभावशाली भाषण","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
GES 2017: डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लेंगे हिस्सा, देंगे छोटा लेकिन प्रभावशाली भाषण
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हैदराबाद में हो रहे ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। अपने भाषण में ट्रंप बताएंगे कि महिलाओं को इंटरप्रेन्योरशिप की तरफ आकर्षित क्यों किया जाना चाहिए। खबरों के मुताबिक, कहा जा रहा है कि ट्रंप का भाषण छोटा जरूर होगा लेकिन वह काफी महत्वपूर्ण और प्रभावशाली होगा।
विज्ञापन
GES 2017: हैदराबाद पहुंचीं इवांका ट्रंप, पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे समिट का उद्घाटन
विज्ञापन
ग्लोबल इंटरप्रेन्योरशिप समिट (GES 2017) तीन दिन तक चलेगा, इसका उद्घाटन आज पीएम मोदी और ट्रंप की बेटी इवांका द्वारा किया जाएगा। इवांका कल रात ही भारत आ गई थीं। इस कार्यक्रम को लेकर इवांका शुरुआत से ही उत्साहित हैं, उन्होंने कहा था कि भारत और अमेरिका दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश हैं और साथ मिलकर काफी कुछ कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधिमंडल में सिर्फ महिलाएं
इवांका ट्रंप
कार्यक्रम में अफगानिस्तान, सऊदी अरब और इजरायल समेत 10 से ज्यादा देशों का प्रतिनिधित्व उनके महिला प्रतिनिधिमंडल द्वारा किया जाएगा। इस समिट का थीम ‘महिला प्रथम, सबकी समृद्धि’ है। यह जीईएस की पहली ऐसी बैठक होगी जिसमें प्रतिभागी महिलाओं का बहुमत (52.5 प्रतिशत) होने की संभावना है।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ कुछ और केंद्रीय मंत्री भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। उद्घाटन के बाद इवांका और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एक परिचर्चा में हिस्सा लेंगी। इसमें महिला उद्यमियों के लिए अवसर बनाने पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि GES 2012 दुबई में हुआ था, तब राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कॉन्फ्रेंस के जरिए इंटरप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने की बात कही थी।