फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Germany's Casmai, who is blind since birth, is carrying forward the legacy of Indian music PM Modi praises her

मिसाल: भारतीय संगीत की विरासत को आगे बढ़ा रहीं जर्मनी की कैसमै, जन्म से नहीं देख पाती; पीएम मोदी ने की तारीफ

Wed, 19 Mar 2025 06:44 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 19 Mar 2025 06:44 AM IST
सार

जर्मनी की रहने वाली कैसमै जन्म से देख नहीं सकतीं, लेकिन ईश्वर ने उन्हें बेहद खूबसूरत आवाज दी है। इसको लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन
Germany's Casmai, who is blind since birth, is carrying forward the legacy of Indian music PM Modi praises her
सूरत में बोलते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

विस्तार

जर्मनी की रहने वाली कैसमै जन्म से देख नहीं सकतीं, लेकिन ईश्वर ने उन्हें बेहद खूबसूरत आवाज दी है। कैसमै को भारतीय संगीत बेहद पसंद है और उनके शब्दों में, यह किसी सीमा में बंधा नहीं है। भक्तिपूर्ण गीतों के जरिये भारतीय संगीत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ा रही कैसमै की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर सराहना की है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारतीय संस्कृति के बारे में विश्व की जिज्ञासा लगातार बढ़ रही है और कैसमै जैसे कलाकार सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे हैं। वह समर्पित प्रयासों के माध्यम से अन्य लोगों के साथ मिलकर भारतीय विरासत की समृद्धि, गहराई और विविधता को आगे बढ़ाने में जुटी हैं।
विज्ञापन

 
मन की बात में पीएम मोदी ने किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ एक वीडियो साझा किया, जिसमें कैसमै की सुरीली आवाज को सुना जा सकता है। प्रधानमंत्री ने मन की बात की 105वीं कड़ी में कैसमै का जिक्र करते हुए कहा था कि जन्म से देखने में सक्षम न होने के बावजूद कैसे यह चुनौती उन्हें असाधारण उपलब्धि हासिल करने से रोक नहीं पाई। कैसमै 12 भारतीय भाषाओं में गाती हैं। उन्होंने पिछले साल फरवरी में पीएम से मुलाकात के दौरान अच्युतम् केशवम् गाकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Bombay High Court: 26/11 आतंकी हमला केस में बरी फहीम अंसारी की दलील- ऑटो चलाना चाहते हैं; सरकार से जवाब तलब


मन की बात में जिक्र ने बदल दी जिंदगी
सोशल मीडिया पर साझा वीडियो लिंक में कैसमै बताती हैं कि प्रधानमंत्री मोदी ने जब मन की बात में उनका जिक्र किया, उसके बाद से ही उनकी जिंदगी बदल गई। वह इस कार्यक्रम में अपने बारे में सुनकर कुछ देर के लिए एकदम हतप्रभ रह गई थीं। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार भी जताया।  कैसमै को मीडिया में बहुत ज्यादा कवरेज मिली। कैसमै बताती हैं कि वह जर्मनी में भी हर रोज 10-20 इंटरव्यू देती थीं।

ये भी पढ़ें:- Sunita Williams Splashdown: सुनीता-बुच के साथ अमेरिकी समुद्र में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन, देखिए पहली तस्वीरें

पीएम मोदी को बताया-रोल मॉडल
कैसमै ने बताया कि उन्हें पिछले साल प्रधानमंत्री से मिलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने काफी हल्के-फुल्के अंदाज में बात की। वह प्रधानमंत्री को दुनिया के सबसे बड़े राजनेताओं में शुमार करते हुए उन्हें अपना रोल मॉडल बताती हैं। कैसमै कहती हैं, यह अंदाजा ही नहीं था कि उन्हें उनका गाना इतना ज्यादा पसंद आएगा और वह भारत के लिए मेरे अंदर छिपे प्यार को देख पाएंगी। संगीत और आध्यात्म में मेरी बहुत रुचि हैं और इसलिए भारत मुझे बेहद प्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed