फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Germany backs India's Surgical strikes

अलग-थलग पड़ा पाक, सर्जिकल स्ट्राइक पर अब भारत को मिला जर्मनी का साथ

Thu, 06 Oct 2016 11:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 11:54 AM IST
विज्ञापन
Germany backs India's Surgical strikes
- फोटो : getty

अंतरराष्ट्रीय स्तर पाकिस्तान चौतरफा मात खाता जा रहा है। भारत की कूटनीति रंग ला रही है। रूस के बाद अब जर्मनी ने भारत द्वारा की गई आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई का समर्थन किया है। भारत में जर्मनी के राजदूत मार्टिन नेय ने बुधवार को कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ जंग में भारत के साथ खड़ा है।

विज्ञापन


भारत की ओर से हाल में पाक अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह स्पष्ट है कि हर राष्ट्र के पास अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से अपनी सीमा को सुरक्षित करने का अधिकार है। उन्होंने इसे और स्पष्ट करते हुए आगे कहा कि सीमा पार आतंकवाद के मसले पर अंतरराष्ट्रीय कानून में स्पष्ट तौर पर दो मानक हैं।
विज्ञापन


पहला यह स्पष्ट तौर पर कहता है कि हर राष्ट्र को यह सुनिश्चित करना होगा कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधियों के लिए न हो। दूसरा, स्पष्ट अंतरराष्ट्रीय कानून है जो कहता है कि हर राष्ट्र के पास वैश्विक आतंकवाद से अपनी सीमा की रक्षा करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि जहां तक आतंकवाद के खिलाफ अभियान की बात है तो जर्मनी अपने सामरिक साझेदार भारत के साथ खड़ा है। यह केवल बातें नहीं हैं बल्कि पीएम नरेंद्र मोदी और चांसलर एंजेला मर्केल के हस्ताक्षर वाले राजनीतिक घोषणापत्र में ये बातें स्पष्ट तौर पर कही गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़ी विश्व शक्तियां भारत के साथ

Germany backs India's Surgical strikes
Ryszard Czarnecki - फोटो : getty

भारत और जर्मनी के बीच द्विपक्षीय व्यापार के बारे में जर्मन राजदूत ने कहा कि उनका देश भारत का छठा सबसे बड़ा साझेदार है। यूरोपीय संघ में वह भारत का सबसे बड़ा साझेदार है। इससे पहले भारत में रूस के राजदूत ने भी सर्जिकल स्ट्राइक पर भारत का समर्थन किया था।

मंगलवार को यूरोपियन संसद के उप-राष्ट्रपति ने भी आतंकवाद के मसले पर भारत के साथ खड़े होने की बात कही थी। यूरोपियन संसद के उप राष्ट्रपति ने कहा था कि पाकिस्तान की तरफ से पनप रहे आतंकवाद से लड़ने के लिए भारत वैश्विक समर्थन का हकदार है।

अगर ऐसा नहीं किया गया तो जल्द ही यूरोप और पश्चिम भी हमले के शिकार होने लगेंगे। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यूरोपीय यूनियन पाकिस्तान पर उसकी जमीन पर पनप रहे आतंकवाद के खात्मे का दबाव बनाए। कई बड़ी विश्व शक्तियां भारत के समर्थ में पहले से ही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed