फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   German Chancellor Olaf Scholz's three day visit to India from October 24

India-Germany: जर्मन चांसलर शोल्ज की तीन दिवसीय भारत यात्रा 24 से, पीएम मोदी के साथ होगी बातचीत

Tue, 22 Oct 2024 06:04 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 06:04 AM IST
सार

जर्मन चांसलर शोल्ज ने पिछले साल दो बार भारत की यात्रा की। वे बीते साल फरवरी में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा और सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। पीएम मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज 25 अक्तूबर को सातवें अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
German Chancellor Olaf Scholz's three day visit to India from October 24
जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज - फोटो : एएनआई

विस्तार

जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज रक्षा बृहस्पतिवार से भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे व्यापार, हरित ऊर्जा, द्विपक्षीय रणनीतिक संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक वार्ता करेंगे। शोल्ज ने पिछले साल दो बार भारत की यात्रा की। वे बीते साल फरवरी में द्विपक्षीय राजकीय यात्रा और सितंबर में जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आए थे। पीएम मोदी और जर्मन चांसलर शोल्ज 25 अक्तूबर को सातवें अंतर सरकारी परामर्श (आईजीसी) की सह-अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन


आईजीसी परामर्श के दौरान चांसलर शोल्ज के साथ उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद होंगे।

संपूर्ण सरकारी फ्रेमवर्क आईजीसी के तहत दोनों पक्षों के मंत्री अपने-अपने जिम्मेदारी वाले क्षेत्रों में चर्चा करते हैं और विचार-विमर्श के नतीजों पर प्रधानमंत्री और चांसलर को रिपोर्ट करते हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान में कहा गया है कि शोल्ज पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगे। इस दौरान दोनों पक्षों के नेता सुरक्षा और रक्षा सहयोग, प्रतिभा के लिए अवसरों, आर्थिक सहयोग, हरित और सतत विकास साझेदारी और उभरती और रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक विकास के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। दोनों नेता 25 अक्तूबर को नई दिल्ली में आयोजित जर्मन बिजनेस के 18वें एशिया प्रशांत सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed