फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Manoj Pandey in Ladakh Today to Take Stock of Army Disengagement From Gogra-Hot Springs

Ladakh Disengagement : जनरल पांडे आज लद्दाख में, गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से सैन्य वापसी का लेंगे जायजा

Sat, 10 Sep 2022 07:33 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 10 Sep 2022 07:33 AM IST
सार

शुक्रवार से गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स  (PP-15) से दोनों पक्षों की सैन्य टुकड़ियों की वापसी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि उक्त स्थान से भारतीय सेना अपनी टुकड़ी को करम सिंह हिल की ओर पीछे ले जा सकती है, जबकि चीनी सेना उत्तर की ओर चीनी इलाके में वापसी कर सकती है। 

विज्ञापन
General Manoj Pandey in Ladakh Today to Take Stock of Army Disengagement From Gogra-Hot Springs
जनरल मनोज पांडे - फोटो : ANI

विस्तार

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज लद्दाख पहुंच रहे हैं। वहां वे चीन के सीमावर्ती गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स इलाके से जारी सेना की वापसी प्रक्रिया का जायजा लेंगे। भारत और चीन हाल ही में इस इलाके से सेना की वापसी के रजामंद हुए हैं। 

विज्ञापन

सैन्य सूत्रों ने बताया कि 17 जुलाई को  दोनों देशों के बीच हुई 16 वें दौर की कमांडर स्तरीय वार्ता में सहमति के बाद शुक्रवार से गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स  (PP-15) से दोनों पक्षों की सैन्य टुकड़ियों की वापसी शुरू हो गई है। इसके बारे में विस्तृत बयान जारी किया जाएगा। माना जा रहा है कि उक्त स्थान से भारतीय सेना अपनी टुकड़ी को करम सिंह हिल की ओर पीछे ले जा सकती है, जबकि चीनी सेना उत्तर की ओर चीनी इलाके में वापसी कर सकती है। 
विज्ञापन

दोनों पड़ोसी देशों के बीच मई 2020 में पूर्वी लद्दाख में उस वक्त तनाव पैदा हुआ था, जब चीन ने मनमाने ढंग से इलाके में अपनी सेना तैनात कर दी थी। भारत चीन की सेना पेट्रोलिंग पाइंट 15 में आमने-सामने आ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर तक हो जाएगी वापसी
शुक्रवार को चीन व भारतीय विदेश मंत्रालय ने पीपी-15 से सेना की वापसी की पुष्टि की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा था कि गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स पर 8 सितंबर से ही दोनों सेनाओं की ओर से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उन्होंने बताया कि 12 सितंबर तक दोनों सेनाएं इस जगह को खाली कर देंगी। दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी है कि पूरे क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से सैनिकों को हटाया जाएगा और वापस अपने क्षेत्र में बुलाया जाएगा। 

चीनी सेना ने कहा है कि गोगरा-हॉटस्प्रिंग्स पीपी-15 से दोनों देशों की सेनाओं की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सुनियोजित व समन्वित ढंग से होगी। जुलाई में हुई चीन-भारत के कोर कमांडर स्तर की 16 वें दौर की वार्ता में बनी आम सहमति के अनुसार 8 सितंबर से जियान डाबन के क्षेत्र में चीनी और भारतीय सैनिकों ने समन्वित और नियोजित तरीके से वापसी शुरू कर दी है।  चीनी रक्षा मंत्रालय की ओर से बीजिंग में जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह बात कही गई है। इसमें सीमावर्ती इलाकों में शांति के लिए अनुकूल माहौल बनेगा। 


एससीओ की बैठक में मिलेंगे मोदी-जिनपिंग?
उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वार्षिक शिखर बैठक होने जा रही है। इस सम्मेलन से करीब एक सप्ताह पहले यह घोषणा की गई। इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाग लेने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों नेताओं की यहां मुलाकात हो सकती है। हालांकिए दोनों ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed