फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections: SC will hear congress prtition over EC clean chit to Narendra Modi and amit Shah

मोदी-शाह को चुनाव आयोग से क्लीन चिट को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

Mon, 06 May 2019 03:01 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
General Elections: SC will hear congress prtition over EC clean chit to Narendra Modi and amit Shah
नरेंद्र मोदी, अमित शाह (फाइल)

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव से कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लीन चिट देने संबंधी निर्वाचन आयोग के आदेश रिकार्ड पर लाए जाएं। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायमूर्ति दीपक गुप्ता की पीठ ने इसके साथ ही सिलचर से कांग्रेस की इस सांसद की याचिका आठ मई के लिये सूचीबद्ध कर दी। 

विज्ञापन


सुष्मिता देव की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कांग्रेस पार्टी की शिकायतों को विस्तृत आदेश के बगैर ही खारिज कर दिया है। पीठ ने कांग्रेस सांसद से कहा कि वह भाजपा के इन दो प्रमुख नेताओं द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतों पर निर्वाचन आयोग के आदेशों को एक अतिरिक्त हलफनामे के साथ रिकार्ड पर लायें।
विज्ञापन


आयोग ने प्रधानमंत्री को उनके लातुर और वर्धा के भाषणों के लिये क्लीन चिट दी थी। लातूर में मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से बालाकोट एयर स्ट्राइक के हीरो और पुलवामा हमले में मारे गये जवानों को मत समर्पित करने का अनुरोध किया था जबकि वर्धा में एक अप्रैल को उन्होंने संकेत दिया था कि वायनाड संसदीय क्षेत्र में अल्पसंख्यक समुदाय के अधिक वोट हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने इससे पहले आयोग को निर्देश दिया था कि मोदी और शाह द्वारा आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में कांग्रेस पार्टी की नौ शिकायतों पर छह मई तक फैसला करे। सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के खिलाफ आचार संहिता के उल्ल्ंघन के आरोप मे शिकायतें दर्ज कराने के बावजूद निर्वाचन आयोग उन पर कार्रवाई नहीं कर रहा है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed