फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   General Elections 2019: BSP and Pawan kalyans Jana Sena party will fight together in Andhra

मायावती और पवन कल्याण मिलकर लड़ेंगे चुनाव, टीआरएस ने बताया राजनीतिक स्टंट

Fri, 15 Mar 2019 04:06 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Fri, 15 Mar 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
General Elections 2019: BSP and Pawan kalyans Jana Sena party will fight together in Andhra
साउथ अभिनेता पवन कल्याण-मायावती - फोटो : ANI

आंध्र प्रदेश में अपनी पैठ बनाने के लिए बसपा और जन सेना ने हाथ मिला लिया है। जन सेना, मशहूर तेलुगू स्टार पवन कल्याण का राजनीतिक दल है। मायावती की पार्टी बसपा और जन सेना मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसकी घोषणा आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुई जिसमें मायावती और पवन कल्याण समेत कई नेता मौजूद रहे। 

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फेंस के दौरान पवन ने कहा, "हम मायावती को देश की प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। यह हम लोगों की तमन्ना और प्रबल इच्छा है।" जन सेना और बसपा के बीच सीटों का बंटवारा भी लगभग तय हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य में बसपा और जन सेना पार्टी के गठबंधन पर तेलुगू देशम पार्टी (टीआरएस) की नेता के कविता ने कहा है कि यह महज एक राजनीतिक स्टंट है, उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे या चंद्रबाबू नायडू के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। 
आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 सीटें हैं। यहां एक ही चरण में 11 अप्रैल को मतदान होगा।

जन सेना पार्टी
जन सेना पार्टी की स्थापना करीब पांच साल पहले 14 मार्च 2014 को पहले हुई थी। इसके संस्थापक पवन कल्याण हैं। पार्टी का मुख्यालय प्रशासन नगर, जुबली हिल्स, हैदराबाद, तेलंगाना में है। वहीं पार्टी का चुनाव चिन्ह गिलास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed