फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gender parity in Rajya Sabha Chairman nominates fifty percent women members to the panel of Deputy Chairmen

Rajya Sabha: उप-सभापतियों के पैनल में 50 फीसदी महिला सदस्य नामित, राज्यसभा में पहली बार लैंगिक समानता

Thu, 20 Jul 2023 05:51 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 05:51 PM IST
सार

भारत के उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए राज्यसभा में उप-सभापतियों के पैनल में 50 फीसदी महिला सदस्यों को नामित किया है।

विज्ञापन
gender parity in Rajya Sabha Chairman nominates fifty percent women members to the panel of Deputy Chairmen
एस फांगनोन कोन्याक, पीटी उषा, फौजिया खान और सुलता देव - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत के उपराष्ट्रपति ने एक ऐतिहासिक घोषणा करते हुए राज्यसभा में उप-सभापतियों के पैनल में 50 फीसदी महिला सदस्यों को नामित किया है। मानसून सत्र से पहले पुनर्गठित पैनल में कुल आठ नाम हैं, जिसमें से आधी महिलाएं हैं। राज्यसभा के इतिहास में यह पहला मौका है कि उप-सभापतियों के पैनल में महिला सदस्यों को समान प्रतिनिधित्व दिया गया है। वहीं इस फैसले से राज्यसभा में पहली बार लैंगिक समानता होगी।

विज्ञापन


राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को उप-सभापतियों के पैनल में चार महिला सांसदों के नामों की घोषणा की जिनमें नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला एस. फांगनोन कोन्याक, पद्म श्री पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध एथलीट पीटी उषा, फौजिया खान और सुलाता देव हैं। 
विज्ञापन


एस. फांगनोन कोन्याक
फांगनोन कोन्याक भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सांसद हैं। वह अप्रैल, 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी गई राज्य की दूसरी महिला हैं। वह परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति और पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य संस्थान की गवर्निंग काउंसिल और चिकित्सा विज्ञान, शिलांग की सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीटी उषा
पीटी उषा को भारत के प्रसिद्ध एथलीट के रूप में बखूबी जानते हैं। लेकिन वह एक राज्यसभा सांसद भी हैं। उनको जुलाई 2022 में राज्यसभा के लिए नामांकित किया गया था। वह रक्षा समिति, युवा मामले और खेल मंत्रालय की सलाहकार समिति और नैतिकता समिति की सदस्य हैं। 

फौजिया खान
फौजिया खान शरद पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से सांसद हैं। वह अप्रैल, 2020 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं थीं। वह महिला सशक्तिकरण समिति, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण समिति, विधि और न्याय मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।

सुलता देव
सुलता देव बीजू जनता दल से राज्यसभा सांसद हैं। वह जुलाई, 2022 में राज्यसभा के लिए चुनी गईं। वह उद्योग समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, लाभ के पद पर संयुक्त समिति, संसद सदस्य स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीएलएडीएस) समिति और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति की सदस्य हैं।


वहीं, इन महिला सदस्यों के अलावा, वी विजयसाई रेड्डी, घनश्याम तिवारी, डॉ. एल. हनुमंथैया और सुखेंदु शेखर रे को भी उप-सभापतियों के पैनल में मनोनीत किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed