फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women underwent gender change surgery for marrying his love now she back off

प्रेमिका से शादी करने के लिए करवाया लिंग परिवर्तन, अब गर्लफ्रेंड ने छोड़ा साथ

Tue, 25 Dec 2018 02:25 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझीकोड Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 25 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
women underwent gender change surgery for marrying his love now she back off
प्रेमिका से शादी करने के लिए दीपू ने लिंग परिवर्तन करवाया था

केरल में एक महिला ने आदमी बनने के लिए अपना लिंग परिवर्तन करवाया ताकि वह दूसरी महिला के साथ शादी के बंधन में बंध सके। उसका कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड अब रिश्ते से पीछे हट रही है। 23 साल की दीपू आर दर्शन (पहले अर्चना राज) पेरुवन्नामुझी ने दो महीने पहले अपना लिंग परिवर्तन करवाया था।

विज्ञापन


सोमवार को मीडियाकर्मियों को प्रेस क्लब में संबोधित करते हुए दीपू ने कहा कि वह अब सभी के लिए हंसी का एक कारण बन गई है। उसने चेन्नई के एक अस्पताल में 2 लाख रुपये खर्च करके प्रेमिका से शादी करने के लिए लिंग परिवर्तम करवाया था। उसकी प्रेमिका वडाकार में रहती है और उसकी सहयोगी रही है। दीपू ने आरोप लगाया है कि वह अपनी सर्जरी के बाद से 22 साल की महिला से किसी तरह संपर्क करने में नाकाम रही है। 
विज्ञापन


तलाकशुदा दीपू ने कहा, 'हमने साथ रहने के लिए संयुक्त तौर पर यह फैसला लिया था कि मैं अपना लिंग परिवर्तन करवाउंगी ताकि शादी कर सकें। लेकिन 25 अक्तूबर को सर्जरी करवाने के बाद उसने मेरे पास आने से मना कर दिया और अब उसकी शादी वडाकारा के रहने वाले एक आदमी से तय कर दी गई है।' दीपू ने प्रेमिका के मंगेतर से बात की और लेकिन उसने उसे धमकाते हुए कहा कि वह उससे प्यार करती है इसलिए उसे पीछे हट जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपू का कहना है कि उसने पेरुवन्नामुझी पुलिस से संपर्क किया लेकिन महिला ने अपने स्टैंड को दोहराते हुए कहा कि वह मानसिक तौर पर अस्थिर है। इसलिए उसने अब उच्च न्यायालय में बन्दी प्रत्यक्षीकरण की याचिका दायर की है। महिला का कहना है कि उसकी अगले महीने शादी है। अब दीपू महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने की तैयारी में है क्योंकि उसने प्रेमिका के कहने पर ही अपना लिंग परिवर्तन कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed