फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress President Election, Ashok Gehlot meets Sonia Gandhi

Congress : सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत, बोले- पार्टी ने अध्यक्ष बनाना चाहा तो मना नहीं कर पाऊंगा

Wed, 21 Sep 2022 10:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 21 Sep 2022 10:57 PM IST
सार

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपनी बैठक में अशोक गहलोत से कहा कि पार्टी का राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा। वह अपनी व्यक्तिगत स्वीकृति किसी को नहीं देंगी। एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत तब सामने आएगा, जब उम्मीदवार को अंतिम रूप दिया जाएगा और चुनाव में वह जीत हासिल करेगा।

विज्ञापन
Congress President Election, Ashok Gehlot meets Sonia Gandhi
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। बुधवार को राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी से उनकी मुलाकात के दौरान अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़े विषयों पर ही मुख्य रूप से चर्चा हुई है। अध्यक्ष पद की दौड़ में गहलोत का नाम सबसे आगे है। उन्होंने खुद मीडिया से चर्चा में माना है कि वे राहुल गांधी को मनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन वे नहीं माने तो पार्टी चाहेगी तो वे अध्यक्ष बनने से इनकार नहीं कर सकेंगे। 

विज्ञापन


राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, ‘मैं आखिरी बार राहुल जी से आग्रह करूंगा कि वे कांग्रेस के अध्यक्ष बनें, उसके बाद मैं फैसला करूंगा। पार्टी ने मुझे सबकुछ दिया है, जो भी जिम्मेदारी मिलेगी वह मैं निभाऊंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी अध्यक्ष के रूप में जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा।‘  
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज अपनी बैठक में अशोक गहलोत से कहा कि पार्टी का राष्ट्रपति चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष होगा। वह अपनी व्यक्तिगत स्वीकृति किसी को नहीं देंगी। एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत तब सामने आएगा, जब उम्मीदवार को अंतिम रूप दिया जाएगा और चुनाव में वह जीत हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोच्चि जाकर राहुल गांधी से मिलेंगे गहलोत
दिल्ली पहुंचे गहलोत ने यह भी कहा कि वह कोच्चि जाकर राहुल गांधी को इस बात के लिए मनाने का प्रयास करेंगे कि वे पार्टी अध्यक्ष का पद संभालें। उनका कहना था कि राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद ही वे तय करेंगे कि आगे क्या करना है। गहलोत ने कहा, ‘मुझे कांग्रेस की सेवा करनी है। जहां भी मेरा उपयोग है, मैं वहां तैयार रहूंगा। अगर पार्टी को लगता है कि मेरी मुख्यमंत्री के रूप में जरूरत है या अध्यक्ष के रूप में ज्यादा जरूरत है तो मैं मना नहीं कर पाऊंगा। 


थरूर पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, मिस्त्री से मुलाकात
उधर, अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के इच्छुक बताए जा रहे वरिष्ठ नेता शशि थरूर भी आज कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री से मुलाकात की। थरूर समेत कई नेता कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के पात्र मतदाताओं की सूची प्रत्याशियों को देने की मांग कर चुके हैं। माना जा रहा है कि थरूर इसी सिलसिले में आज मिस्त्री से मिलने पहुंचे।


 

गहलोत क्या कोई भी कांग्रेस प्रतिनिधि लड़ सकता है चुनाव
इस बीच, मधुसूदन मिस्त्री ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव पार्टी का कोई भी प्रतिनिधि लड़ सकता है। पार्टी संविधान में यह बात लिखी हुई है। उनसे राजस्थान के सीएम गहलोत के इस बयान पर सवाल किया गया था कि गहलोत अध्यक्ष पद का नामांकन दाखिल कर सकते हैं और सीएम भी बने रह सकते हैं। मिस्त्री ने कहा  कि जो लोग कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ना चाहते हैं, वे 10 प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर करा कर अपना नामांकन पत्र  दाखिल कर सकते हैं। 

राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनना चाहिए : सचिन
उधर, कोच्चि में राजस्थान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सचिन पायलट ने कहा कि अधिकांश प्रदेश कांग्रेस इकाइयों ने मांग की है कि राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनना चाहिए। राहुल चुनाव लड़ेंगे या नहीं, यह उनका फैसला होगा, लेकिन एक चीज स्पष्ट है कि पार्टी को 17 अक्तूबर को होने वाले मतदान के बाद नया अध्यक्ष मिल जाएगा। यदि सीएम गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए तो राजस्थान का सीएम पद सचिन पायलट को मिल सकता है, वे लंबे समय से इसके लिए इंतजार कर रहे हैं। राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए कांग्रेस एक तीर से कई निशाने साध सकती है। 
 
पंजाब-तेलंगाना कांग्रेस ने भी राहुल को अध्यक्ष बनाने की मांग की
इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनावी मुकाबले की संभावना के बीच पंजाब, तेलंगाना और पुडुचेरी की कांग्रेस इकाइयों ने प्रस्ताव पारित किया। इसमें राहुल गांधी को एक बार फिर से पार्टी की कमान संभालने की मांग की गई। अब तक करीब एक दर्जन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की कांग्रेस कमेटियां राहुल गांधी के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर चुकी हैं। इससे पहले हरियाणा, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और बिहार की कांग्रेस इकाइयों ने ऐसे प्रस्ताव पारित किए थे।

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिसूचना 22 सितंबर को जारी होगी। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्तूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्तूबर को घोषित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed