फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gauri lankesh murder case, Suspect visited spot thrice on day of Gauris' murder

गौरी लंकेश मर्डर: हत्या के दिन तीन बार घर के बाहर नजर आए थे संदिग्ध

Wed, 13 Sep 2017 08:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 13 Sep 2017 08:36 AM IST
विज्ञापन
gauri lankesh murder case, Suspect visited spot thrice on day of Gauris' murder
गौरी लंकेश

पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में जांच कर रही एसआईटी के हाथ एक ठोस सबूत लगा है। एसआईटी के मुताबिक 5 सितंबर, गौरी लंकेश की हत्या के दिन संदिग्ध तीन बार लंकेश के घर के बाहर नजर आए थे। यहां तक की उन्हें गोली मारने से 30-45 मिनट पहले भी एक संदिग्ध घर के बाहर घूमता नजर आ रहा है। 

विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी। उसे गौरी की हत्या से कुछ देर पहले मोटरसाइकिल पर घूमता हुआ पाया गया है। उसकी उम्र तकरीबन 35 वर्ष के आसपास है बताई जा रही है। 
विज्ञापन


पढ़ें: गौरी लंकेश हत्याकांडः दो हफ्ते में SIT ने नहीं की पूरी जांच तो CBI को सौंप देंगे केसः कर्नाटक CM
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटेज के मुताबिक, संदिग्ध रोड की दाईं ओर से आया और गौरी के घर का एक चक्कर लगाकर चला जाता है। उनके घर से कोई 10 फीट की दूरी पर वह यू-टर्न लेकर चला जाता है। जांच टीम के मुताबिक संदिग्ध ने गोली मारने के लिए दूरी का अंदाजा लिया और वहां से निकल गया। 

गौरतलब है कि पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के बाद कर्नाटक पुलिस ने 25 अन्य कन्नड़ साहित्याकारों और विचारकों को सुरक्षा देने का फैसला किया है। कर्नाटक पुलिस के इंटेलिजेंस विभाग द्वारा चेतावनी जारी किए जाने के बाद यह फैसला लिया गया है। 

पढ़ें: गौरी लंकेश मर्डर पर CM सिद्धरमैया बोले- अगर परिवार चाहेगा तो CBI जांच पर विचार करेंगे


बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के बाद राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने यह निर्देश जारी किया था कि पुलिस उन सभी साहित्याकारों व विचारों की सुरक्षा का खास ध्यान रखे जो धार्मिक और क्षेत्रिय विषय पर अपना विश्लेषण देते हैं। 

क्लू देने वाले को मिलेंगे 10 लाख
पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतना चाहती है। राज्य के गृह मंत्री रामालिंगा रेड्डी ने गौरी लंकेश हत्याकांड में क्लू देने वाले को 10 लाख रुपये के इनाम का ऐलान किया है। 

घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली
बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की बेंगलुरु के राजाराजेश्वरी नगर स्थित उनके आवास पर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि गौरी लंकेश कन्नड़ अखबार पत्रिका की संपादक थीं। गौरी लंकेश को हिंदुत्ववादी राजनीति का कट्टर आलोचक माना जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed