फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gaurav gogoi alleged BJP leaders kin involved in Assam tea garden scam, workers face bleak future

Assam: गौरव गोगोई ने भाजपा पर लगाया चाय बागान घोटाला करने का आरोप, कहा- मजदूरों के भविष्य को बनाया अंधकारमय

Thu, 11 Apr 2024 04:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Apr 2024 04:52 PM IST
सार

एक साक्षात्कार के दौरान गौरव गोगोई ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कई सारे चाय बागान बंद हो गए। कई तो दिवालिया हो गए। कई चाय बागानों के मालिक बदल गए। भाजपा के करीबी और भाजपा मंत्रियों के रिश्तेदार उन चाय बागानों को खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
gaurav gogoi alleged BJP leaders kin involved in Assam tea garden scam, workers face bleak future
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने भाजपा पर असम में चाय बागान घोटाला करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के करीबी राज्य के दिवालिया चाय बागानों को खरीदकर उसे बेच रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि रातोरात उन जमीनों पर अलग-अलग निर्माण किया जा रहा है। गौरव गोगोई ने इसे चुनावी बॉन्ड से भी बड़ा घोटाला बताया है।
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा, "यह जो चल रहा है इससे चाय बागान के श्रमिकों को अंधकारमय भविष्य का सामना करना पड़ रहा है। उनमें से हजारों लोग रोजगार की सुविधा से वंचित हो गए हैं। इस मुद्दे पर सीएम, ओएसडी, उनके राजनीतिक विशेषज्ञ और भाजपा के प्रवक्ता को संदेश भेजा गया है, लेकिन इन आरोपों पर फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।"
विज्ञापन


एक साक्षात्कार के दौरान गौरव गोगोई ने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में कई सारे चाय बागान बंद हो गए। कई तो दिवालिया हो गए। कई चाय बागानों के मालिक बदल गए। भाजपा के करीबी और भाजपा मंत्रियों के रिश्तेदार उन चाय बागानों को खरीद रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, "अचानक मालिक बदल जाने से मजदूरों को उनकी मजदूरी नहीं मिल पा रही है। यह एक बड़ा घोटाला है, जिसका उद्देश्य मजदूरों को चाय बागानों से बाहर निकालना और उस जमीन पर फैक्टरी बनाना है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सांसद की चेतावनी
कांग्रेस सांसद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह चाय बागानों के मजदूरों का निराशाजनक भविष्य है। अगर यह ऐसे ही चलता रहा तो कई लाख मजदूर बिना मजदूरी के सड़कों पर रहने को मजबूर हो जाएंगे। जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र से गौरव गोगोई कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले हैं। इस क्षेत्र से उनका भाजपा से मौजूदा सांसद तोपोन कुमार गोगोई से होने वाला है।

जोरहाट से चुनाव लड़ने को लेकर सवाल पूछे जाने पर गौरव गोगोई ने कहा, "कलियाबोर मेरे पिता का निर्वाचन क्षेत्र था। मैंने कलियाबोर का दो बार प्रतिनिधित्व किया। राजनीतिक कारणों से उस निर्वाचन क्षेत्र को खंडित कर दिया गया। मैं अगले पांच साल भी कलियाबोर के लोगों के लिए काम करने की उम्मीद कर रहा था।" उन्होंने आगे कहा, "जोरहाट मेरा गृहनगर है, लेकिन कलियाबोर से मेरी राजनीतिक जड़े मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी युवाओं पर ज्यादा ध्यान दे रही है।"

भाजपा पर साधा निशाना
गोगोई ने सत्तारूढ़ पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति पैसा और शक्ति है। उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि भाजपा असम की महिलाओं को हल्के में लेती है। जब मैं गांव, चाय बागान और आदिवासी महिलाओं से मिला, वे सभी निराश थीं। महिलाओं को लगता है कि भाजपा उनसे झूठे वादे करती है। उन्हें विभिन्न परियोजनाओं का केवल लालच दिलाती रही है। राज्य में जिस तरह से शराब की दुकानें खुल रही है, उससे महिलाएं काफी चिंतित है। उनके पति दुर्व्यवहार के शिकार हो रहे हैं।"


दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीप माजुली के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि माजुली के साथ हर किसी का गहरा आध्यात्मिक संबंध है। यह प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है। यह जोरहाट निर्वाचन क्षेत्र का ही हिस्सा है। लोकसभा के भीतर माजुली का प्रतिनिधित्व करना बहुत गर्व की बात है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed