फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gaurav Bhatia targets Rahul Gandhi over protest and alleged sloganeering at Supreme Court premises

'राहुल गांधी अराजकता के प्रतीक': भाटिया बोले- संविधान को तार-तार कर रही कांग्रेस, क्यों भड़की भाजपा?

Thu, 15 Oct 2026 03:56 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 03:56 PM IST
सार

एसआईआर के तहत मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर विपक्ष चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहा है। राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के 13 नेताओं ने स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अदालत ने चुनाव आयोग और तीनों चुनाव आयुक्तों से जवाब मांगा है। इस बीच भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को ‘अराजकता का प्रतीक’ बताते हुए कांग्रेस पर संविधान को तार-तार करने का आरोप लगाया है।
 

विज्ञापन
Gaurav Bhatia targets Rahul Gandhi over protest and alleged sloganeering at Supreme Court premises
गौरव भाटिया, भाजपा प्रवक्ता - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी को ‘अराजकता का प्रतीक’ बताया। उन्होंने उन्हें गैर-जिम्मेदार नेता प्रतिपक्ष करार देते हुए आरोप लगाया कि राहुल गांधी बिना तथ्यों के बोलते हैं।
विज्ञापन


गौरव भाटिया ने क्या-क्या कहा? 
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौरव भाटिया ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर संविधान का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी संविधान को तार-तार कर रहे हैं। इतना ही नहीं, भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए प्रदर्शन के नाम पर नारेबाजी और हुड़दंग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संविधान हर नागरिक को प्रदर्शन करने का अधिकार देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई भी व्यक्ति इस अधिकार की आड़ में नियमों का उल्लंघन करे। प्रदर्शन के लिए तय जगह होनी चाहिए और इसके लिए पहले अनुमति लेनी जरूरी है।
विज्ञापन


कोई जिम्मेदार व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता: गौरव भाटिया
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने कहा था कि वे विरोध प्रदर्शन करेंगे और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। अब सवाल यह उठता है कि यह किस तरह का बर्ताव था? क्या 'भीड़तंत्र' को चलने दिया जा सकता है? क्या न्यायपालिका पर दबाव डालने के लिए भीड़ जुटाई जा सकती है, एक ऐसी संस्था जो मजबूत और निष्पक्ष है, और जिस पर भारत के लोगों को भरोसा है? 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाटिया ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट परिसर में हजारों समर्थकों को लाकर, नारे लगवाकर और हंगामा खड़ा करने के पीछे क्या मकसद था? क्या कोई जिम्मेदार व्यक्ति, विपक्ष के नेता तो दूर, एक आम नागरिक भी ऐसा बर्ताव नहीं कर सकता है? लेकिन राहुल गांधी ने ठीक यही किया, केवल अराजक विपक्ष का नेता, राहुल गांधी जैसा पूरी तरह से गैर-जिम्मेदार व्यक्ति ही ऐसा कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें राहुल गांधी को एक पक्ष बनाया गया है, उन्हें स्पष्ट रूप से इसमें शामिल किया गया है और सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी किया है।

यह भी पढ़ें: इलिनॉय मंदिर पर हमले की साजिश: विदेश मंत्रालय ने जताई चिंता, कहा- यूएस में बढ़ रही नस्लीय और भारत विरोधी नफरत

‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ नारे पर उठाए सवाल
भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के ‘स्मैश द पैट्रिआर्की’ यानी पितृसत्ता को खत्म करने के नारे पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या महिलाओं के सम्मान की बात केवल गांधी परिवार की महिलाओं तक ही सीमित है? भाटिया ने कहा कि यह एक अहम सांविधानिक सवाल है, जिस पर हर नागरिक को विचार करना चाहिए।


बता दें कि सुप्रीम कोर्ट परिसर के आसपास विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन और अदालत की गरिमा से जुड़े मुद्दे पर गुरुवार को सुनवाई हुई। इसी घटनाक्रम को लेकर भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सवाल उठाए हैं।

एसआईआर के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है विपक्ष
भाजपा का यह हमला ऐसे समय में आया है, जब राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडिया के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित गड़बड़ियों को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्ष चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed