{"_id":"63d4ec2b8960f85879701bc6","slug":"gauhati-high-court-adjourned-a-matter-today-as-the-petitioner-s-lawyer-was-wearing-a-pair-of-jeans-2023-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assam: गुवाहाटी हाईकोर्ट में जींस पहनकर पहुंचा था वकील, जज ने पुलिस बुलाकर कोर्ट परिसर से बाहर निकलवाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assam: गुवाहाटी हाईकोर्ट में जींस पहनकर पहुंचा था वकील, जज ने पुलिस बुलाकर कोर्ट परिसर से बाहर निकलवाया
Sat, 28 Jan 2023 08:58 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 28 Jan 2023 08:58 PM IST
सार
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने आज एक मामले को स्थगित कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट परिसर में जींस पहन रखी थी।
विज्ञापन
गुवाहाटी हाईकोर्ट
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
गुवाहाटी हाईकोर्ट ने आज एक मामले को स्थगित कर दिया क्योंकि याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट परिसर में जींस पहन रखी थी। अदालत के आदेश में कहा गया है कि याचिकाकर्ता के वकील बीके महाजन ने जींस पहनी हुई थी। इसलिए, न्यायाधीश को वकील को हाईकोर्ट परिसर के बाहर करने के लिए पुलिसकर्मियों को आदेश देना पड़ा।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति कल्याण राय सुराना ने कहा कि इस मामले को मुख्य न्यायाधीश, रजिस्ट्रार जनरल और बार काउंसिल के संज्ञान में लाया जाए। न्यायमूर्ति सुराना ने कहा, "मामले को असम, नागालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश की बार काउंसिल के संज्ञान में भी लाया जाए। अग्रिम जमानत याचिका वाले इस मामले पर अब एक हफ्ते बाद सुनवाई होगी।
विज्ञापन