फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   gau-rakshaks beat up dalits for skinning dead cow

गुजरात के बाद आंध्र में 'गौरक्षकों' का कहर, गाय की चमड़ी उतारते दलितों को किया अधमरा

Wed, 10 Aug 2016 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 10 Aug 2016 01:03 PM IST
विज्ञापन
gau-rakshaks beat up  dalits for skinning dead cow

आंध्र प्रदेश के ईस्ट गोदावरी जिले में 'गौ-रक्षकों' की भीड़ द्वारा मरी हुई गाय की खाल उतारने के कारण दो दलितों की पिटाई का मामला सामने आया है। यह घटना अमलापुरम के जमानकिपेटा की है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गाय की करंट लगने से मौत के बाद दफनाने से पहले इसके मालिक और किसान दो दलित भाइयों के साथ मिलकर उसकी खाल उतार रहे थे। गाय की खाल उतारने का मामला पता चलते ही कुछ कथित गौ-रक्षक मौके पर पहुंच गए और उन्होंने दोनों भाईयों को पीट पीटकर अधमरा कर दिया। पीड़ितों की पहचान मोकाती एलीशा और लेजर के रूप में हुई है, गौ-रक्षकों को शक था कि दोनों ने गाय को मारा है।
विज्ञापन


पिटाई के बाद दोनों भाईयों को अमलापुरम अस्पताल ले जाया गया है। एलीशा की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि कुछ लोगों के खिलाफ एस/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। अभी तक पिटाई करने वालों की पहचना नहीं हो पाई है। हम जांच कर रहे हैं और संदिग्धों के खिलाफ सुराग इकट्ठा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दलित भाईयों पर अत्याचार बंद करो

gau-rakshaks beat up  dalits for skinning dead cow

पिछले महीने गुजरात के उना में मरी हुई गाय की चमड़ी उतारने पर गौ-रक्षकों द्वारा दलितों की बांध कर पिटाई की घटना का पूरे देश में विरोध हुआ था। हाल ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी सावर्जनिक रूप से गौ-रक्षकों द्वारा की गई पिटाई की निंदा की थी। 

प्रधानमंत्री मोदी ने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में गौ-रक्षकों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि 80 प्रतिशत गौ-रक्षक रात में गोरखधंधा करते हैं। मुझे ऐसे लोगों पर बहुत गुस्सा आता है। इतना ही नहीं, अगले दिन तेलंगाना में एक सभा में मोदी ने कहा कि,'अगर हमला करना है तो मेरे ऊपर करो, लेकिन मेरे दलित भाईयों पर अत्याचार करना बंद करो।'  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed