फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gates shares video with Nagpur tea seller, says in 'India, you can find innovation everywhere

Bill Gates: गेट्स ने नागपुर के चाय विक्रेता के साथ शेयर किया वीडियो; बोले- यहां आप हर जगह इनोवेशन खोज सकते हैं

Wed, 28 Feb 2024 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 28 Feb 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
Gates shares video with Nagpur tea seller, says in 'India, you can find innovation everywhere
Bill Gates - फोटो : Social Media

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर नागपुर के एक चाय विक्रेता के साथ समय बिताया। चाय विक्रेता 'डॉली चायवाला' के नाम से मशहूर है। गेट्स ने उनके साथ एक वीडियो भी साझा किया और भारत की इनोवेशन संस्कृति की तारीफ की। भारत दौरे पर आए अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bill Gates (@thisisbillgates)



टेक दिग्गज और समाजसेवी व्यक्ति ने वीडियो के साथ साझा किए गए एक पोस्ट में कहा कि भारत में आप हर जगह इनोवेशन (नवाचार) पा सकते हैं, यहां तक कि एक कप चाय की तैयारी में भी। बता दें कि डॉली चायवाला की सड़क किनारे चाय की दुकान शहर के सदर इलाके में पुराने वीसीए स्टेडियम के पास है। सोशल मीडिया पर लोकप्रिय चाय बेचने वाले का असली नाम किसी को नहीं पता है, लेकिन वह डॉली चायवाला के नाम से प्रसिद्ध है।

भुवनेश्वर की झुग्गी बस्ती का किया दौरा
इससे पहले माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने सुबह भुवनेश्वर की एक झुग्गी बस्ती का दौरा किया और वहां रहने वाले लोगों से बातचीत की। इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मां मंगला बस्ती में बीजू आदर्श कॉलोनी का भी दौरा किया। बिल गेट्स ने झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों का हालचाल जाना और वहां काम करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के सदस्यों के साथ भी बातचीत की।

भारत विकास केंद्र (आईडीसी) का भी दौरा किया
वहीं, गेट्स ने कंपनी के हैदराबाद स्थित भारत विकास केंद्र (आईडीसी) का भी दौरा कर कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़े अवसरों पर चर्चा की। माइक्रोसॉफ्ट ने बयान में कहा कि गेट्स मंगलवार को आईडीसी के दौरे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने भारत के कुछ सबसे प्रतिभाशाली इंजीनियरों को संबोधित किया। माइक्रोसॉफ्ट आईडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार ने कहा कि गेट्स एआई की वजह से भारत में पैदा हो रहे अवसरों को लेकर आशावादी नजरिया रखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed